
*जनादेश के आदेश और अपेक्षाओं के अनुरूप काम करती रहेगी डबल इंजन सरकार* : विजय कुमार सिन्हा
*राज्य का नेतृत्व ज़रूर बदला है, नीति और नीयत अब भी वही* : विजय कुमार सिन्हा
*माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तेज रफ्तार से बढ़ता रहेगा बिहार* : विजय कुमार सिन्ह
*सबके सहयोग से पूरा होगा विकसित भारत के साथ विकसित बिहार का सपना* : विजय कुमार सिन्हा.
*बिहार में एनडीए सरकार कल भी थी,आज भी है और आगे भी रहेगी* : विजय कुमार सिन्हा
*पटना-24 अप्रैल 2026*
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने आज विधानसभा में विश्वासमत परीक्षण के पश्चात मीडिया से बात करते हुए विश्वासमत हासिल करने हेतु NDA परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी । उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार अपनी पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है । माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन तथा माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के अनुभव का लाभ लेते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी एनडीए घटक दलों के साथ दृढ संकल्पित होकर आगे बढ़ रहे हैं ।
श्री सिन्हा ने आगे कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार 2005 से अबतक जिस मजबूती से कार्य कर रही थी, उसी जज्बे के साथ आगे भी काम करती रहेगी । बिहार हर क्षेत्र में तेज गति से प्रगति कर रहा है । सुशासन, सेवा, समर्पण के साथ कास्ट, क्राइम और करप्शन से मुक्त बिहार बनाने के संकल्प को भी पूरा करने में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो रही है ,जो बिहार के लिए शुभ संकेत है ।
श्री सिन्हा ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता ने विकास और विश्वास की राजनीति को आगे बढ़ाने वाले हमारे NDA गठबंधन को जनादेश दिया है । इसलिए उस विश्वास पर खरा उतरना डबल इंजन की सरकार की पहली प्राथमिकता है ।आने वाले दिनों में गठबंधन के सभी सहयोगियों के साथ मिलकर हम विकसित बिहार के सपने को जरूर साकार करेंगे ।



