पटनाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

मंत्रोच्चार और शंख की ध्वनि के बीच बिहार भाजपा चुनाव प्रबंधन कार्यालय का हुआ उद्घाटन

मंत्रोच्चार और शंख की ध्वनि के बीच बिहार भाजपा चुनाव प्रबंधन कार्यालय का हुआ उद्घाटन

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नारियल फोड़कर किया चुनाव प्रबंधन कार्यालय का शुभारंभ

चुनाव में प्रबंधन की अहम भूमिका, भाजपा हर मोर्चे पर तैयार: डॉ. दिलीप जायसवाल

सभी समितियों के बीच समन्वय बनाए रखना प्रबंधन की जिम्मेदारी: डॉ. दिलीप जायसवाल

पटना, 22 सितंबर। बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रबंधन को लेकर चुनाव प्रबंधन कार्यालय का आज शुभारंभ कर दिया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संयुक्त रूप से मंत्रोच्चार और शंख की ध्वनि के बीच नारियल फोड़कर चुनाव प्रबंधन कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस मौके पर भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख राधामोहन शर्मा भी उपस्थित रहे। इस क्रम में उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को पूरी तैयारी की जानकारी दी।

 

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि चुनाव में प्रबंधन की भूमिका सबसे बड़ी होती है। चुनाव को लेकर बनी समितियों में समन्वय स्थापित कर कार्य करना बड़ी जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि भाजपा आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है। चुनाव को लेकर सभी समितियां और विभाग बन गये हैं और कार्य प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय चुनाव की समाप्ति तक कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रबंधन कार्यालय का कार्य बूथस्तर तक होगा जिससे आसानी से एनडीए दो तिहाई बहुमत के साथ फिर से सरकार बना सके।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन शेष हैं तथा भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। हम सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा, एनडीए की जीत के लिए कार्य करना है। भाजपा व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा प्रदेश और देश के मंत्र पर चलती है।

इस मौके पर भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के सह संयोजक शोभा सिंह, योगेंद्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू, रणवीर कुमार, सूरज पांडे, प्रवक्ता नीरज कुमार, भाजपा नेत्री सजल झा, सी.डी. शर्मा, राजीव कुमार सहित प्रदेश पदाधिकारी, महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button