आस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ता बिहार, हर क्षेत्र में विकास की रफ्तार हुई तेज – जद (यू)

 

संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ता बिहार, हर क्षेत्र में विकास की रफ्तार हुई तेज – जद (यू)

09 जुन 2026, पटना।

जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता श्री हिमराज राम एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री परिमल कुमार ने जारी बयान में कहा कि माननीय नीतीश कुमार ने अपने शासनकाल के दौरान विकसित बिहार बनाने का जो संकल्प लिया था आज राज्य की मौजूदा एनडीए सरकार उन संकल्पों को पूरा करने का काम कर रही है।

बिहार आज माननीय श्री नीतीश कुमार के विकासोन्मुख सोच के साथ प्रगति, सुशासन और जनकल्याण के नए मानक स्थापित कर रहा है। राज्य की वर्तमान एनडीए सरकार की नीतियों और योजनाओं का केंद्रबिंदु समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए बिहार को शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

बिहार में विकास की यह यात्रा केवल आधारभूत संरचनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की व्यापक सोच का परिणाम है। इसी दृष्टि से ‘‘सात निश्चय-3’’ के तहत राज्य में नए डिग्री काॅलेजों की स्थापना, माॅडल स्कूलों का निर्माण, कौशल प्रशिक्षण केंद्रों का विस्तार, आधुनिक ग्रीनफील्ड टाउनशिप के विकास तथा एआई सेंटर आॅफ एक्सीलेंस जैसे महत्वाकांक्षी कदम उठाए जा रहे हैं।

राज्य सरकार का उद्देश्य बिहार के युवाओं को बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था और तकनीकी युग की चुनौतियों के अनुरूप तैयार करना है। शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे निवेश से नई पीढ़ी को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, वहीं उद्योगों को प्रोत्साहन देने वाली नीतियां राज्य में निवेश और रोजगार के नए रास्ते खोल रही हैं। पर्यटन क्षेत्र के विकास, हरित पहल और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से बिहार की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिल रही है तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विकास का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होता है जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी सोच के साथ सरकार गांवों से लेकर शहरों तक विकास की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। परिणामस्वरूप बिहार आज आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और देश के सामने विकास, सामाजिक न्याय तथा सुशासन का एक सशक्त माॅडल प्रस्तुत कर रहा है।

यह नया बिहार है, जो संकल्प से सिद्धि की ओर निरंतर अग्रसर है। शिक्षा, रोजगार, उद्योग, तकनीक और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर बढ़ते कदम यह प्रमाणित कर रहे हैं कि बिहार का भविष्य उज्ज्वल है और राज्य विकास की नई इबारत लिखने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button