Trending Newsअपराधआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशनवादानालंदापटनाप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारब्रेकिंग न्यूज़भोजपुरराजनीतिराज्यरोहतासविचारस्वास्थ्य

निशांत के दूरदर्शी विजन से स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव की नई इबारत लिख रहा बिहार – उमेश सिंह कुशवाहा

 

निशांत के दूरदर्शी विजन से स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव की नई इबारत लिख रहा बिहार – उमेश सिंह कुशवाहा

03 जुलाई 2026, पटना।

बिहार जद (यू) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि मा0 स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत के दूरदर्शी विजन, दृढ़ संकल्प और जनहितैषी कार्यशैली के परिणामस्वरूप बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था अभूतपूर्व परिवर्तन की ओर अग्रसर है।

स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने जिस सक्रियता और संवेदनशीलता का परिचय दिया है, वह जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक सुधार के उनके संकल्प को प्रतिबिंबित करता है।

श्री कुशवाहा ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में डाॅक्टरों, नर्सों एवं पैरामेडिकल कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दिए गए स्पष्ट निर्देश तथा सभी सरकारी अस्पतालों को सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ‘कमांड एंड कंट्रोल सेंटर’ से जोड़ने का निर्णय स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।

इसके साथ ही सभी सरकारी अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण दवाओं एवं स्वास्थ्य उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे आम मरीजों को उपचार के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत नियमित रूप से विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें कर योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की सतत निगरानी कर रहे हैं। उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और जनोन्मुखी बनाना तथा स्वस्थ एवं सुखी बिहार के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में चल रहे सुधारात्मक प्रयासों से आने वाले समय में बिहार का स्वास्थ्य क्षेत्र नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा आम जनता को पहले से अधिक सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

(अशोक कुमार)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button