


पटना के प्रमुख मंदिरों में माननीय नीतीश कुमार ने की पूजा-अर्चना, बिहारवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
18 अक्टूबर 2026, पटना।
जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार ने आज पटना के विभिन्न प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की।
इस अवसर पर श्री नीतीश कुमार ने अगमकुआँ स्थित शीतला माता मंदिर, बड़ी पटन देवी मंदिर, छोटी पटन देवी मंदिर, गोलघर के सामने राजेंद्र स्मारक के समीप स्थित काली मंदिर तथा गर्दनीबाग स्थित ठाकुरबाड़ी में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। उन्होंने ईश्वर से बिहार की निरंतर प्रगति, राज्य में शांति एवं सामाजिक सद्भाव और प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर माननीय उप-मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी एवं विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मा0 उप-नेता सह विधान पार्षद श्री ललन कुमार सर्राफ भी उपस्थित रहे।
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव



