Trending Newsब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहटा के डी.भी. रंजन बैग फैक्ट्री का किया दौरा, महिला कारीगरों को दी प्रगति की शुभकामनाएं

लोकेशन…. बिहटा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहटा के डी.भी. रंजन बैग फैक्ट्री का किया दौरा, महिला कारीगरों को दी प्रगति की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पटना के बिहटा स्थित औद्योगिक पार्क में संचालित डी.भी. रंजन बैग फैक्ट्री का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और मंत्रीगण भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने फैक्ट्री में कार्यरत महिला कारीगरों से संवाद किया और उनके कार्यों की सराहना की।

सीएम नीतीश कुमार ने महिला कर्मियों से कहा, “आप लोग बहुत अच्छा काम कर रही हैं, मेहनत से काम करिए और आगे बढ़ते रहिए। राज्य सरकार आपकी हरसंभव मदद करेगी।” उन्होंने फैक्ट्री में तैयार किए जा रहे बैगों की गुणवत्ता और निर्यात की सराहना करते हुए कहा कि बिहटा जैसे क्षेत्र में महिलाओं द्वारा निर्मित बैगों का दुबई जैसे देशों में निर्यात होना गर्व की बात है।

बैग फैक्ट्री के संचालक डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमारे यहां की महिला कारीगरों के काम की तारीफ की और इस बात पर खुशी जताई कि हमारी यूनिट से बनाए गए बैग दुबई तक भेजे जा रहे हैं। यह सभी महिला श्रमिकों के मेहनत का नतीजा है।”

इस अवसर पर महिला कारीगरों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके प्रोत्साहन से उन्हें और बेहतर करने की प्रेरणा मिली है।
मुख्यमंत्री का यह दौरा महिला सशक्तिकरण और औद्योगिक विकास को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

बाइट/ बैग फैक्ट्री के संचालक डॉ. राजीव रंजन

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button