Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

समृद्ध बिहार के संकल्प के साथ एक बार फिर जनता के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार – अरविंद निषाद

 

  1. समृद्ध बिहार के संकल्प के साथ एक बार फिर जनता के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार – अरविंद निषाद
  2. 15 जनवरी 2026, पटना

जद (यू0) प्रदेश प्रवक्ता श्री अरविंद निषाद ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि 16 जनवरी से बिहार भर की समृद्धि यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार राज्य के सभी जिलों में जाकर स्वयं विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे, पूर्ण हो चुकी योजनाओं का उद्घाटन एवं नई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे तथा प्रदेश की आत्मनिर्भरता की प्रतीक जीविका दीदियों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार अब तक बिहार के सर्वांगीण विकास को गति देने के उद्देश्य से लगभग 15 व्यापक यात्राएँ कर चुके हैं। इनमें न्याय यात्रा, विकास यात्रा, विश्वास यात्रा, आभार यात्रा, सात निश्चय यात्रा और समाज सुधार यात्रा जैसी ऐतिहासिक यात्राएँ शामिल हैं। इन सभी यात्राओं का मूल उद्देश्य बिहार के लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी अपेक्षाओं को समझना और विकास को धरातल पर उतारना रहा है।

हर यात्रा का नाम अपने आप में उसके उद्देश्य को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। कभी न्याय और विश्वास की पुनर्स्थापना तो कभी विकास और समाज सुधार का संकल्पकृमुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की यात्राएँ केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि बिहार के भविष्य को दिशा देने का सशक्त माध्यम रही हैं। इन्हीं यात्राओं के परिणामस्वरूप आज बिहार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

समृद्धि यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एक बार फिर यह संदेश दे रहे हैं कि सुशासन, विकास और सामाजिक समरसता ही बिहार की असली पहचान है। जनता से सीधे जुड़कर उनकी सहभागिता से ही विकसित बिहार का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा भी बिहार को समृद्ध, सशक्त, आत्मनिर्भर एवं औद्योगिक तौर पर विकसित बनाने की दिशा में एक नया मील का पत्थर साबित होगी।

 

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

2.5/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button