Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

प्रतिदिन सदन की कार्यवाही में पहुँच रहे हैं सीएम नीतीश, नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाने में तेजस्वी विफल – उमेश सिंह कुशवाहा⁹

 

प्रतिदिन सदन की कार्यवाही में पहुँच रहे हैं सीएम नीतीश, नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाने में तेजस्वी विफल – उमेश सिंह कुशवाहा

19 फरवरी 2026, पटना।

बिहार जनता दल (यू0) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को जारी अपने बयान में कहा कि तेजस्वी यादव को न तो जनहित से कोई सरोकार है और न ही संसदीय कार्यों में कोई रुचि। नेता प्रतिपक्ष के रूप में उनकी कार्यशैली सदैव सवालों के घेरे में रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेता प्रतिपक्ष के पद और उसकी भूमिका का विशेष महत्व होता है। जनता के सवालों को सदन में आवाज देना तथा सरकार के विकास कार्यों में सहयोग प्रदान करना नेता प्रतिपक्ष का मूल दायित्व है। उनके कंधों पर भी जनता की अपेक्षाओं की जिम्मेदारी होती है, किंतु दुर्भाग्यवश तेजस्वी यादव लगातार इस दायित्व के निर्वहन में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि एक ओर मा0 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रतिदिन सदन की कार्यवाही में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जनता की समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अवगत हो रहे हैं, जो एक सच्चे एवं संवेदनशील जननेता की पहचान है। वहीं दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष की बजट सत्र से निरंतर अनुपस्थिति लोकतांत्रिक परंपराओं की दृष्टि से चिंताजनक है।

श्री कुशवाहा ने आगे कहा कि सार्वजनिक जीवन में सक्रियता, जवाबदेही और गंभीरता अनिवार्य तत्व हैं, किंतु तेजस्वी यादव का आचरण इसके विपरीत प्रतीत होता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पूर्व में शिक्षा और क्रिकेट करियर के प्रति गंभीरता का अभाव भी इसी प्रवृत्ति को दर्शाता है, अब वही स्थिति राजनीति में भी परिलक्षित हो रही है।

(अशोक कुमार)

कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button