Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपंजाबपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारहरियाणाहिमाचल प्रदेश

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि सदाकत आश्रम में मनाई गई

 

*पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि सदाकत आश्रम में मनाई गई

*पटना 26 दिसंबर 2025*

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने की

इस अवसर पर राजेश राम ने डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह देश के ऐसे प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने अपने सादे जीवन, ईमानदारी और दूरदर्शी आर्थिक नीतियों के माध्यम से भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई। वर्ष 1991 के आर्थिक सुधारों से लेकर सामाजिक समावेशन की नीतियों तक, उनका योगदान देश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा।

उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन सार्वजनिक सेवा, नैतिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक था। कांग्रेस पार्टी उनके विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए सदैव संकल्पित रहेगी।

इस अवसर पर इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह , प्रदेश प्रवक्ता असितनाथ तिवारी , शशांत शेखर, मृणाल अनामय, चंद्रभूषण राजपूत, रंजीत कुमार बाल्मीकि ,विवेक यादव सहित अन्य नेता ने भी डॉ मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

राजेश राठौड़

चेयरमैन, मीडिया विभाग

बिहार कांग्रेस

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button