आस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

समाजवादी नेता मधु लिमये की पुण्यतिथि राजद कार्यालय में मनाई गई

समाजवादी नेता मधु लिमये की पुण्यतिथि राजद कार्यालय में मनाई गई
पटना 08 जनवरी, 2026
आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में महान समाजवादी नेता एवं चिंतक मधु लिमये की पुण्यतिथि माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी की अध्यक्षता में मनायी गई।
इस अवसर पर मधु लिमये के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर श्री मंगनी लाल मंडल जी ने कहा कि मधु लिमये महान प्रखर समाजवादी नेता एवं चिंतक थे। वे ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ थे। वे जीवन भर गरीबों, दलितो, पिछड़ों तथा अल्पसंख्यकों के हितों के लिए आवाज उठाते रहे। वे संसदीय परम्परा के ज्ञाता थे। उनका गोवा मुक्ति आन्दोलन में सर्वाधिक योगदान था। एक प्रखर सांसद के रूप में उनका योगदान भारतीय राजनीति में अमर रहेगा। राष्ट्रीय जनता दल उनकी नीति और सिद्धांत को आगे बढ़ा रहा है।
मधु लिमये के तैलचित्र पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, विधायक अजय कुमार, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव संजय यादव, मुकुंद सिंह, श्री मदनशर्मा, श्री बल्ली यादव, भाई अरुण कुमार, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, हरेंद्र कुशवाहा, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनवर आलम,सरदार रणजीत सिंह,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ लालदेव प्रसाद यादव, श्री उपेंद्र चंद्रवंशी, गणेश कुमार यादव, बिंदन कुमार यादव,डॉ राजेश यादव, नरेश रविदास, नीतू कुमारी, रामाशंकर यादव, मनीष कुमार यादव, सुभाष यादव, कुमार रुपेश
सहित अन्य गणमान्य नेताओं ने मधु लिमये साहब के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

(एजाज अहमद)
प्रदेश प्रवक्ता
राजद, बिहार।

3.7/5 - (4 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button