Trending Newsअपराधआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़भोजपुरराजनीतिराज्यरोहतासविचार

हम पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा समेत सैकड़ों समर्थकों ने थामा कांग्रेस का दामन

बहुराष्ट्रीय कंपनियों की नौकरियां छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए इंजीनियर और डॉक्टर*

 

*हम पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा समेत सैकड़ों समर्थकों ने थामा कांग्रेस का दामन

*बहुराष्ट्रीय कंपनियों की नौकरियां छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए इंजीनियर और डॉक्टर*

*पटना,18 जुलाई 2026*

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम, पटना में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के पश्चिम चंपारण जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों एवं युवाओं ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बहुराष्ट्रीय कंपनियों की नौकरियां छोड़ कर मधुबनी निवासी इंजीनियर अनुवेद सिंह, ई. भारत भूषण, निकेत कुमार सिन्हा, सोनू शर्मा, मुकेश कुमार तथा अरविंद पासवान ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसी के साथ मधुबनी के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ कुणाल आनंद ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने सभी नए साथियों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय, संविधान, लोकतंत्र और जनहित की राजनीति के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि से आए लोगों का कांग्रेस परिवार में शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि जनता का विश्वास लगातार कांग्रेस के प्रति बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नए साथी संगठन को मजबूत करने और बिहार में जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर परअनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, पंकज यादव, असित नाथ तिवारी, कमल कमलेश, राजीव मेहता, चंद्रभूषण राजपूत, कमलदेव नारायण शुक्ला, नलिनी रंजन झा,सुरेश मुखिया मौजूद थे।

राजेश राठौड़

चेयरमैन, मीडिया विभाग

बिहार कांग्रेस

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button