Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीपटनाप्रशासनबक्सरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

जनसुनवाई में उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव एवं मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सुनीं आमजन की समस्याएँ

 

जनसुनवाई में उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव एवं मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सुनीं आमजन की समस्याएँ

विपक्ष पूरी तरह मुद्दाविहीन और निष्क्रिय हो चुका है – बिजेंद्र प्रसाद यादव

अपराध के प्रति एनडीए सरकार की जीरो टाॅलरेंस नीति – भगवान सिंह कुशवाहा

17 जुलाई 2026, पटना।

शुक्रवार को जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव एवं माननीय मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। आमजन से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विधिसम्मत एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बाँकीपुर एनडीए की जीती हुई सीट है और उपचुनाव में भी ऐतिहासिक मतों से एनडीए की ही जीत होगी। उन्होंने विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे ‘‘खजाना खाली’’ के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि इन आरोपों में कोई दम नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी तरह मुद्दाविहीन और निष्क्रिय हो चुका है, इसलिए वे केवल भ्रामक आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।

माननीय मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि अपराध के प्रति एनडीए सरकार की जीरो टाॅलरेंस नीति है तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने जनसुराज पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भी बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन आज उनकी वास्तविकता जनता के सामने है। उन्होंने कहा कि बाँकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित है।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button