महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल पर संकल्प लिया गया कि लोकतंत्र बचाने की लड़ाई मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता के इस्तीफा तक जारी रहेगी : राजद



महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल पर संकल्प लिया गया कि लोकतंत्र बचाने की लड़ाई मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता के इस्तीफा तक जारी रहेगी : राजद
पटना 2 अक्टूबर2026
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर आज से देश भर में शेव डेमोक्रेसी (लोकतंत्र बचाओ ) कार्यक्रम की शुरुआत पटना के गांधी मैदान में महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल सहित पूरे देश भर में संकल्प लिया गया कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता इस्तीफा नहीं दे देते हैं तब तक लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी। और यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक पूरे देश भर के जिला में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से पूर्व मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, पूर्व विधायक डॉ अनवर आलम, एजाज अहमद,प्रमोद कुमार राम, कुमर राय, सुरज सहित बड़ी संख्या में इंडिया महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रवक्ता सह नेता एजाज अहमद ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आंदोलन निरंतर चलता रहेगा और इसी के अंतर्गत 6 अक्टूबर 2026 को लोकसभा ,राज्यसभा के सांसदों के साथ इंडिया महागठबंधन के सभी नेता और कार्यकर्ता नई दिल्ली में चुनाव आयोग कार्यालय के सामने मार्च करेंगे।
(एजाज अहमद)



