
जेडीयू ने फिर साबित किया,कार्यकर्ता सर्वोपरि– नवल शर्मा
जेडीयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए जेडीयू द्वारा घोषित चार उम्मीदवारों की सूची उन लोगों के आरोपों का करारा जवाब है, जो पार्टी पर पदों की खरीद-फरोख्त का निराधार आरोप लगाते हैं। इसमें नोनिया-बेलदार समाज से आने वाली भारती मेहता, कुम्हार समाज से शिवरानी प्रजापति और अतिपिछड़ा समाज से ललन मंडल जैसे साथी शामिल हैं। ये सभी लोग धनबल के नहीं, बल्कि संघर्ष, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा के प्रतीक हैं।आरोप लगाने वालों को जवाब देना चाहिए कि इन उम्मीदवारों में कौन धनकुबेर है? सच यह है कि जेडीयू उन चुनिंदा दलों में है, जहाँ एक साधारण कार्यकर्ता भी अपने परिश्रम, निष्ठा और जनसेवा के बल पर सर्वोच्च राजनीतिक अवसर प्राप्त कर सकता है।



