Trending Newsअपराधट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

पटना में नारी शक्ति ने निकाला मशाल जुलूस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने झंडी दिखाकर किया रवाना*

महिला आरक्षण के लिए पीएम मोदी ने किए प्रयास, राजद, कांग्रेस और विपक्षी दलों ने रची साजिश : संजय सरावगी*

‎*पटना में नारी शक्ति ने निकाला मशाल जुलूस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने झंडी दिखाकर किया रवाना*

‎*महिला आरक्षण के लिए पीएम मोदी ने किए प्रयास, राजद, कांग्रेस और विपक्षी दलों ने रची साजिश : संजय सरावगी*

‎*यह आयोजन केवल जुलूस नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार और सम्मान के समर्थन का प्रतीक :संजय सरावगी*

‎*केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के अधिकारों को लेकर प्रतिबद्ध : संजय सरावगी*

‎*आधी आबादी के भीतर विपक्ष के खिलाफ आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है: संजय सरावगी*

‎पटना, 28 अप्रैल। लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक (131वां संशोधन) पारित न होने के विरोध में आज बिहार की राजधानी पटना की धरती पर नारी शक्ति द्वारा विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। पटना के इनकम टैक्स गोलंबर के पास भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस जुलूस में शामिल लोगों के मशाल को प्रज्वलित कर और झंडी दिखाकर रवाना किया।

‎ इस जुलूस में शामिल महिलाओं ने हाथ में मशाल लिए विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारे लगाए। जुलूस में शामिल हजारों महिलाएं ‘आधी आबादी को हक पाने से, रोका क्यों… रोका क्यों…’ और ‘नारी शक्ति का स्वाभिमान, विपक्ष ने किया अपमान…’ जैसे नारे लगा रही थीं।

‎यह मशाल जुलूस इनकम टैक्स गोलंबर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए डाक बंगला चौराहा तक गया।

‎इस मशाल जुलूस को रवाना करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि यह आयोजन केवल जुलूस नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार और सम्मान के समर्थन का प्रतीक है। आधी आबादी द्वारा इस जुलूस के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि प्रदेश और देश की महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग हैं और प्रतिबद्ध भी हैं।

‎महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर जोर देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के अधिकारों को लेकर प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में उठाए गए कदमों का जिक्र किया और कहा कि विपक्षी दलों ने इसमें बाधा डालने की कोशिश की है।

‎उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 11 वर्षों में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए व्यापक अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने का प्रयास किया, लेकिन विपक्ष ने साजिश के तहत इसका विरोध किया।

‎उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सड़कों पर उतर कर सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस, राजद और विपक्ष के प्रति अपना आक्रोश दिखा रही हैं जबकि दूसरी ओर महिलाएं बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त कर रही हैं।

‎उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जहां महिलाओं के सशक्तिकरण के अपने संकल्प को विभिन्न योजनाओं और पहलों से सिद्ध किया है वहीं विपक्ष इसमें रोड़ा अटकाने का ही काम किया है। दावा करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें महिलाओं को वह सम्मान नहीं दे सकीं, जो वर्तमान सरकार ने दिया है।

‎इस मशाल जुलूस में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह, राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता, विधानपार्षद निवेदिता सिंह,विधायक संगीता कुमारी, सजल झा, एमएलसी अनामिका सिंह पटेल, अमृता भूषण राठौड़, रानी चौबे, प्रीति शेखर, दिव्या गुंजन , पूनम सिंह , सुधा कुमारी , सीमा कुमारी सहित प्रदेश महिला मोर्चा की पदाधिकारी , बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और आम महिलाएं शामिल हुई।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button