अपराधट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारशिक्षा

मासूम रोशनी की हत्या पर पर्दा डालने के लिए राजनीतिक षड्यंत्र और प्रशासनिक अकर्मण्यता से प्रेरित है सामाजिक कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी: कुमार आशीष*

 

*मासूम रोशनी की हत्या पर पर्दा डालने के लिए राजनीतिक षड्यंत्र और प्रशासनिक अकर्मण्यता से प्रेरित है सामाजिक कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी: कुमार आशीष*

*पटना. सोमवार, 28 अप्रैल, 2026

राजधानी पटना के बाईपास थाना के दस वर्षीय बच्ची रोशनी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस के पटना साहिब के पूर्व प्रत्याशी शशांत शेखर सहित 17 लोगों के द्वारा शांतिपूर्ण किए जा रहे प्रदर्शन पर अपनी प्रशासनिक विफलता और राजनीतिक षड्यंत्र से प्रेरित होकर की गई प्राथमिकी सरासर गलत है। ये बातें पटना महानगर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष कुमार आशीष ने कही है।

जिलाध्यक्ष कुमार आशीष ने कहा कि घटना में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशासन से अविलंब दोषियों के गिरफ्तारी की मांग लोकतांत्रिक तरीके से कर रहे थे लेकिन प्रशासन ने अपनी जगहंसाई और किरकिरी होता देख यह कदम उठाया कि दोषियों को गिरफ्तार और चिन्हित करने की जगह सामाजिक कार्यकर्ताओं पर ही गैर जमानती धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दी। यह सरासर एनडीए राज में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध पर अपराधियों का मनोबल बढ़ाने वाला कृत्य है और इसकी खिलाफत कांग्रेस पार्टी करती है। अविलंब इस केस को रद्द करके पीड़िता के परिजनों को न्याय दिलाया जाएं और अपराधियों की गिरफ्तारी कर समाजिक कार्यकर्ताओं को नाहक ऐसे केस में फंसाने से भाजपा एनडीए सरकार बाज आएं। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की बात करने वाली इस सरकार का घिनौना चेहरा इस मामले में साफ उजागर होता है कि राजधानी क्षेत्र में बच्चियां तक इस सरकार में सुरक्षित नहीं है।

 

कुमार आशीष

जिलाध्यक्ष

पटना महानगर कांग्रेस कमिटी

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button