Uncategorized

नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत संग भगवान भास्कर को अर्पित किया अर्घ्यनीतीश कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत संग भगवान भास्कर को अर्पित किया अर्घ्य

भगवान भास्कर से की राज्य की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना 

नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत संग भगवान भास्कर को अर्पित किया अर्घ्यनीतीश कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत संग भगवान भास्कर को अर्पित किया अर्घ्य

भगवान भास्कर से की राज्य की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

16 नवंबर 2026, पटना

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपने पुत्र और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत, विधान परिषद् में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन सर्राफ एवं परिवार के अन्य सदस्यों संग चार दिवसीय महापर्व के अंतिम दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और राज्य की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

श्री नीतीश कुमार एवं श्री निशांत ने परिवार के सदस्यों संग पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान भास्कर और छठी मैया की अराधना की और चारों दिन लोक आस्था के इस महान पर्व की पवित्र परंपराओं को निभाया। इसके लिए 7, सर्कुलर रोड, पटना स्थित आवास पर विशेष तैयारियां की गई थीं। पूरे परिसर में भक्ति और उल्लास का वातावरण रहा।

इस अवसर पर श्री नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कहा कि लोक आस्था का यह महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग शुद्ध अंत:करण और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। इस महापर्व छठ के अवसर पर भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना है।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button