प्रदेश कार्यालय में युवा जद (यू) की संगठनात्मक बैठक 20-25 वर्ष के युवाओं को बताइए 2005 से पहले कैसा था बिहार – निशांत
युवा ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी, हर पंचायत और बूथ तक युवाओं को जोडे़ - उमेश सिंह कुशवाहा

प्रदेश कार्यालय में युवा जद (यू) की संगठनात्मक बैठक
20-25 वर्ष के युवाओं को बताइए 2005 से पहले कैसा था बिहार – निशांत
युवा ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी, हर पंचायत और बूथ तक युवाओं को जोडे़ – उमेश सिंह कुशवाहा
पटना, 07 अगस्त 2026
शुक्रवार को जद (यू) प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में युवा जनता दल (यू) की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार सरकार के मा0 स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत तथा जद (यू) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रदेशभर से आए युवा साथियों को संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष श्री नीतीश पटेल ने की, जबकि संचालन श्री राकेश भारती ने किया।
इस अवसर पर बिहार सरकार के मा0 मंत्री श्री जमा खां, मुख्यालय प्रभारी श्रीमती अंजुम आरा, मुख्यालय प्रभारी श्री शंभू कुशवाहा, मुख्यालय प्रभारी श्री अरुण वर्मा तथा युवा प्रकोष्ठ के श्री प्रशांत पटेल, श्री दिवाकर झा, श्री सोनू अग्रवाल, श्री अभय प्रताप सिंह, सुश्री प्रियंका यादव, सुश्री गौरी सिंह, श्री रोहित प्रजापति, जनाब सहमत अली एवं श्री मनीष कुमार सहित प्रदेशभर से आए बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री निशांत ने कहा कि पार्टी हो, राज्य हो या देश, आने वाले कल का भविष्य हमारे युवा ही हैं। उन्होंने आह्वान किया कि मा0 श्री नीतीश कुमार ने बीते 20 वर्षों में जो कार्य किए हैं, उन्हें जन-जन तक पहुँचाना है। खासतौर पर 20-25 वर्ष के बीच की युवा पीढ़ी, जिसने 2005 से पहले का बिहार नहीं देखा है, उन्हें बताना है कि उस समय बिहार की क्या स्थिति थी। समाज में आए दिन विवाद होते थे, सांप्रदायिक दंगे होते थे तथा स्वास्थ्य, सड़क और शिक्षा की स्थिति बदहाल थी। किंतु वर्ष 2005 में मा0 श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जब एनडीए की सरकार बनी, तब उन्होंने सबसे पहले बिहार में कानून का राज स्थापित किया। साथ ही, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए। डाॅ0 ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साहब ने कहा था कि ‘युवाओं को नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनना चाहिए।’ श्री नीतीश कुमार ने इस सोच को साकार किया और बीते वर्षों में युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। कुशल युवा कार्यक्रम, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना तथा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार निरंतर युवा सशक्तिकरण के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने युवा साथियों से आह्वान किया कि सरकार के इन कार्यों और उपलब्धियों को गाँव-गाँव एवं बूथ-बूथ तक पहुँचाएँ तथा अधिक से अधिक युवा साथियों को पार्टी से जोड़ें।
श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि युवा ही जद (यू) की सबसे बड़ी ताकत हैं। जितने अधिक युवा संगठन से जुड़ेंगे, पार्टी उतनी ही सशक्त होगी। मा0 श्री नीतीश कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं मा0 श्री निशांत के नेतृत्व में सभी युवा साथियों को संगठित होकर कार्य करना है तथा आने वाले दिनों में पार्टी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि मा0 श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बीते 20 वर्षों में बिहार में विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय का नया अध्याय लिखा गया है। इन विकास कार्यों, सुशासन की उपलब्धियों और उनके विचारों को घर-घर तक पहुँचाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। श्री कुशवाहा ने कहा कि ‘युवा’ का उल्टा ‘वायु’ होता है और वायु की गति को कोई रोक नहीं सकता। उसी प्रकार यदि युवा संकल्प ले लें, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रह जाता। इसलिए युवा जद (यू) की सक्रिय उपस्थिति हर पंचायत और हर बूथ तक सुनिश्चित होनी चाहिए। युवाओं की ऊर्जा, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता ही पार्टी को नई शक्ति प्रदान करेगी तथा आने वाले समय में जद (यू) को नई सफलताओं के शिखर तक पहुँचाएगी।
श्री नीतीश पटेल ने कहा कि हमें गर्व है कि हम मा0 श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कार्य कर रहे हैं। मा0 श्री निशांत के नेतृत्व में युवा जद (यू) नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ संगठन को और मजबूत बनाएगा। हम सभी युवा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्य करेंगे।
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव



