Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशनालंदापटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

जनसुनवाई में उप-मुख्यमंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव एवं मंत्री जमा खां ने सुनीं फरियादियों की समस्याएँ, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

 

जनसुनवाई में उप-मुख्यमंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव एवं मंत्री जमा खां ने सुनीं फरियादियों की समस्याएँ, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

पटना, 07 अगस्त 2026

शुक्रवार को जद (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के मा0 उप-मुख्यमंत्री श्री विजेन्द्र प्रसाद यादव एवं मा0 मंत्री जनाब जमा खां ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुँचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके विधिसम्मत एवं त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ में पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री अरुण वर्मा भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जनाब जमा खां ने कहा कि मा0 श्री नीतीश कुमार के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संचालित जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेशभर से आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाती है। इस लोककल्याणकारी पहल से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण एनडीए सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button