आस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़मौसमराजनीतिराज्यविचार

सामाजिक न्याय व वैज्ञानिक दृष्टिकोण आधारित दूरदर्शी नेतृत्व के प्रतीक थे पंडित नेहरू: राजेश राम 

 

*सामाजिक न्याय व वैज्ञानिक दृष्टिकोण आधारित दूरदर्शी नेतृत्व के प्रतीक थे पंडित नेहरू: राजेश राम

*62वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि

*पटना. बुधवार, 27 मई, 2026

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के अध्यक्षता में कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया।

पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने पंडित नेहरू के योगदान को याद करते हुए कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू का जीवन ही वैश्विक आदर्श है। सामाजिक न्याय व वैज्ञानिक दृष्टिकोण आधारित दूरदर्शी नेतृत्व के प्रतीक के रूप में पंडित नेहरू को याद करते हुए उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत की जिस मजबूत नींव को स्थापित किया और एक समावेशी, सौहार्दपूर्ण व प्रगतिशील भारत के निर्माण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया वो हम सब के लिए प्रेरणादायक है। स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक सिद्धांतों, संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित नेहरू का दूरदर्शी नेतृत्व हमेशा देश को उन्नति के मार्ग पर प्रशस्त करता है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने देश की सामूहिक चेतना को प्रेरित किया और समावेशी व प्रगतिशील राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत किया।

इस मौके पर अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, कुमार आशीष, डा0 संजय यादव, करूणा सागर, चन्द्रप्रकाश सिंह, स्नेहाशीष वर्द्धन पाण्डेय, वैद्यनाथ शर्मा, मनोज शर्मा, कमलदेव नारायण शुक्ला, संजय कुमार पाण्डेय, अरविन्द लाल रजक, मंजीत आनन्द साहू, विनीता भगत, नदीम अख्तर अंसारी, विमलेश तिवारी, विशाल यादव, रंजीत कुमार बाल्मीकी, राहुल भारद्वाज, सत्येन्द्र प्रसाद, अभय कुमार, अखिलेश्वर सिंह, मृत्यंजय कुमार सिंह, इन्द्रदेव प्रसाद, शशि भूषण प्रसाद वर्मा, निशांत करपटने, रौशन कुमार सहित अन्य नेताओं ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

डॉ. स्नेहाशीष वर्धन

प्रवक्ता

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी

9973933588

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button