
शोक संदेश
भाकपा माले के पूर्व सचिव कामरेड नंदकिशोर प्रसाद के पार्थिव शरीर पर तेजस्वी यादव सहित पार्टी के नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की
पटना 20 जून 2026
भाकपा माले के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्य सचिव , पोलित ब्यूरो के सदस्य कामरेड नंदकिशोर प्रसाद जमुना जी के के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए उनके उनके पार्थिव शरीर पर भाकपा माले कार्यालय में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव श्री मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल ,श्री संजय यादव, श्री बच्चा सिंह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के श्री उपेंद्र चंद्रवंशी , मनोज यादव, संजय यादव,कार्यालय सचिव श्री चंदेश्वर प्रसाद सिंह सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। और कहा कि इनके निधन से कम्युनिस्ट आंदोलन को एक बड़ा नुकसान हुआ है । ये हमेशा सामाजिक न्याय, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और क्रांतिकारी परिवर्तन के प्रति समर्पित रहे।
(एजाज अहमद )
प्रदेश प्रवक्ता,
राष्ट्रीय जनता दल ,बिहार



