अपराधआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़भोजपुरराजनीतिराज्यविचार

भोजपुर के शाहपुर के बिलौटी में भरत तिवारी के फेक इन काउंटर की जांच के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने ‌उदय नारायण चौधरी के नेतृत्व में 11 सदस्यीय जांच कमिटी का गठन किया,

प्रेस विज्ञप्ति

 

भोजपुर के शाहपुर के बिलौटी में भरत तिवारी के फेक इन काउंटर की जांच के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने ‌उदय नारायण चौधरी के नेतृत्व में 11 सदस्यीय जांच कमिटी का गठन किया,

कल ही राजद की जांच समिति बिलौटी गांव का दौरा करेगी : एजाज अहमद

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने भोजपुर भोजपुर जिलान्तर्गत थाना शाहपुर के गांव बिलौटी में एक नौजवान श्री भरत तिवारी के फेक एनकाउंटर के संबंध में सारे तथ्यों की जानकारी प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल की ओर से 11 सदस्यीय जांच समिति राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी जी के नेतृत्व में गठित की है।

विदित हो कि पुलिस ने जब श्री भरत तिवारी को गिरफ्तार करने के लिए घेराबंदी की तो उसने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, बावजूद इसके पुलिस ने इसका एनकाउंटर कर उसकी जान ले ली, जो लोकतांत्रित व्यवस्था में न तो स्वीकार्य हो सकता है और न ही विधि-व्यवस्था कायम करने में ऐसी घटना से लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ-साथ मानवीय मूल्यों की सुरक्षा की गारंटी हो सकती है। राष्ट्रीय जनता दल, बिहार पुलिस के इस रवैये को विधि-व्यवस्था के नाम पर गैर कानूनी मानती है।

राष्ट्रीय जनता दल ने इसकी स्थलीय जांच करने, मृतक के परिजनों से मिलकर तथ्यों की जानकारी प्राप्त करने और घटना स्थल का दौरा कर आमजनों से विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए एक जांच कमिटी श्री उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व स्पीकर, बिहार विधान सभा की अध्यक्षता में गठित किया है जिसमें श्री विजेन्द्र यादव, पूर्व विधायक, सदस्य,

श्री रामविशुन राय, पूर्व विधायक, सदस्य, डॉ0 नवाज आलम उर्फ अनवर आलम, पूर्व विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, राजद,सदस्य,श्री राहुल तिवारी, पूर्व विधायक, सदस्य, श्री सोनू राय, विधान पार्षद, राजद सदस्य, श्री चितरंजन गगन, प्रदेश प्रवक्ता, राजद, सदस्य,श्री मृत्युंजय तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता, राजद, सदस्य, मो0 महताब आलम, अध्यक्ष, पटना महानगर, सदस्य, श्री मनोज कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव, राजद, सदस्य,

श्री बीरबल यादव, जिलाध्यक्ष, भोजपुर जिला इकाई, राजद, सदस्य बनाए गए हैं।

एजाज ने बताया कि श्री उदय नारायण चौधरी के नेतृत्व मे 11 सदस्यीय जांच कमिटी कल दिनांक 21 जून, 2026 को पटना से भोजपुर के शाहपुर ,बिलौटी के लिए प्रस्थान करेगी।

(एजाज अहमद )

प्रदेश प्रवक्ता ,

राष्ट्रीय जनता दल,बिहार

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button