
शोक -संवेदना
राजद नेता संजय कुमार के सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर राजद परिवार के नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट की है
पटना 28 अप्रैल 2026
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉक्टर मीशा भारती, प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, पूर्व विधायक रेखा पासवान एवं प्रदेश महासचिव मदन शर्मा ने पटना जिला के धनरावा प्रखंड राजद के अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ राकेश की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की और कहा कि यह पार्टी के प्रति समर्पित कर्मठ एवं संघर्षील कार्यकर्ता के साथ-साथ पार्टी के कार्यक्रमों में पूरी सक्रियता के साथ भाग लेते थे। इनके निधन से राजद को अपूरणीय क्षति हुई है।
प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि कल दिनांक 27 अप्रैल 2026 को किश्तिपुर से अपने गांव की ओर जा रहे थे कि रास्ते में विपरीत दिशा से आ रहे हैं मोटरसाइकिल से धक्का लग गया जिसके कारण इनका इलाज के दौरान मेदांता हॉस्पिटल पटना में आज मौत हो गई। आज ही संध्या में फतुहा गंगा घाट पर इनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
नेताओं ने संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में राजद परिवार उनके परिवार के साथ खड़ा है और ईश्वर से प्रार्थना की है कि सहनशक्ति करे।
पटना जिला राजद के अध्यक्ष श्री दीनानाथ सिंह यादव, पटना जिला प्रधान महासचिव अफरोज आलम युवा राजद के प्रदेश महासचिव गणेश कुमार यादव ने भी संवेदना प्रकट की।
(एजाज अहमद )
प्रदेश प्रवक्ता ,
राष्ट्रीय जनता दल बिहार



