
शोक -संवेदना
राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में धनरूआ प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार यादव के पार्थिव शरीर पर राजद नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की ; और उनके सम्मान में पार्टी का झंडा आधा झुका दिया गया: एजाज अहमद
पटना 29 अप्रैल 2026 :
बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में धनरूआ प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार यादव का पार्थिव शरीर राज्य कार्यालय में लाया गया, जहां पार्टी की ओर से पूर्व मंत्री श्री शिवचंद्र राम, पूर्व विधायक, श्रीमती रेखा देवी पासवान, श्री दीनानाथ सिंह यादव, प्रदेश महासचिव श्री मदनशर्मा, श्री कुमार राहुल सिंह, खुर्शीद आलम सिद्दीकी, निर्भय कुमार अंबेडकर, श्री संटु यादव, जेम्स कुमार यादव, अफरोज आलम, चंदेश्वर प्रसाद सिंह की उपस्थिति में पार्टी नेताओं ने पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
एजाज ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी के निर्देशानुसार उनके सम्मान में पार्टी का झंडा आधा झुका दिया गया और एक मिनट का मौन रखकर उनके प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉक्टर मीशा भारती, प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगली लाल मंडल ने पटना जिला के धनरूआ प्रखंड राजद के अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ राकेश की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की और कहा कि यह पार्टी के प्रति समर्पित कर्मठ एवं संघर्षील कार्यकर्ता के साथ-साथ पार्टी के कार्यक्रमों में पूरी सक्रियता के साथ भाग लेते थे। इनके निधन से राजद को अपूरणीय क्षति हुई है।
ज्ञात हो कि दिनांक 27 अप्रैल 2026 को संजय कुमार जी किश्तिपुर से अपने गांव की ओर जा रहे थे कि रास्ते में विपरीत दिशा से आ रहे हैं मोटरसाइकिल से धक्का लग गया जिसके कारण इनका इलाज के दौरान मेदांता हॉस्पिटल पटना में 28 अप्रैल को मौत हो गई। आज फतुहा के गंगा घाट पर इनका अंतिम संस्कार किया गया।
नेताओं ने संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में राजद परिवार उनके परिवार के साथ खड़ा है।
(एजाज अहमद )
प्रदेश प्रवक्ता ,
राष्ट्रीय जनता दल बिहार



