आस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में दानवीर भामाशाह का जयंती समारोह मनाया गया

प्रकाशनार्थ /प्रसारनार्थ

राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में दानवीर भामाशाह का जयंती समारोह मनाया गया

पटना 29 अप्रैल 2026 :

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में दानवीर भामाशाह की जयंती व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री गोपाल प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भामाशाह का जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने अपना सर्वस्व मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित कर समाज के लिए प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया। इस मौके पर उपस्थित नेताओं ने सामाजिक न्याय, समानता और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा भामाशाह के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री समीर कुमार महासेठ, श्री शिवचंद्र राम, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ तनवीर हसन ,प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रमोद कुमार सिन्हा, अरुण कुमार यादव, संतोष कुमार जायसवाल, जिला अध्यक्ष दीनानाथ सिंह यादव,प्रदेश महासचिव डॉ कुमार राहुल सिंह, मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, भाई अरुण कुमार, निर्भय कुमार अंबेडकर,प्रमोद कुमार राम, आपदा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ पी के चौधरी, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी,श्री नारायण महतो, संजीव शेखर गुप्ता,उपेंद्र चंद्रवंशी, विजय पंजियारा,अर्जुन गुप्ता, प्रमोद कुमार शाह, रामप्रसाद गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, अरुण कुमार चौधरी, अमरजीत जायसवाल, अफरोज आलम, चंदेश्वर प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने भामाशाह के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

(एजाज अहमद )

प्रदेश प्रवक्ता ,

राष्ट्रीय जनता दल,बिहार

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button