Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

गुरु रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष पर 7 अगस्त से शुरू होगा ‘समरसता संकल्प अभियान’

ज्ञान भवन में तैयारियों को अंतिम रूप, सभी जिला अध्यक्षों को सौंपे जाएंगे वाराणसी से लाए गए पवित्र कलश

*गुरु रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष पर 7 अगस्त से शुरू होगा ‘समरसता संकल्प अभियान’

*ज्ञान भवन में तैयारियों को अंतिम रूप, सभी जिला अध्यक्षों को सौंपे जाएंगे वाराणसी से लाए गए पवित्र कलश

*मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति

पटना, 6 अगस्त। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष के पावन अवसर पर उनके सामाजिक समरसता, समानता एवं बंधुत्व के अमर संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित “समरसता संकल्प अभियान” के शुभारंभ समारोह की तैयारियों को शुक्रवार को होने वाले कार्यक्रम से पूर्व अंतिम रूप दिया गया। कार्यक्रम 7 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे पटना स्थित ज्ञान भवन में आयोजित होगा।

इस महत्वपूर्ण आयोजन में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक, विधान पार्षद तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के समरस समाज, सामाजिक न्याय और समानता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को ज्ञान भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं, अतिथियों के स्वागत, मंच संचालन, जिला स्तर की भागीदारी तथा अभियान के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस समारोह के दौरान उपस्थित सभी 52 संगठनात्मक जिला अध्यक्षों को वाराणसी से लाए गए पवित्र कलश सौंपे जाएंगे। इन कलशों के माध्यम से पूरे प्रदेश में समरसता संकल्प अभियान को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में विधान पार्षद एवं उप सचेतक जनक राम, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम के संयोजक राजेश झा, विधायक एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुजीत पासवान, प्रदेश मंत्री सरला रजक, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू, आयोग के सदस्य सुग्रीव रविदास, सह कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता सहित कार्यक्रम व्यवस्था में जुटे भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठ , मोर्चा एवं पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित नेताओं ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का प्रेरणास्रोत है। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देते हैं। समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से उनके संदेश को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और सामाजिक सद्भाव एवं बंधुत्व को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया जाएगा।

4/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button