
मंत्री निशांत ने प्ळप्डै में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लोकार्पण किया
पटना, 06 अगस्त 2026
पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (प्ळप्डैद्ध में बिहार सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कमांड सेंटर, क्रिटिकल केयर प्ब्न्, नई डायलिसिस यूनिट, हर्बल गार्डन तथा माॅड्यूलर आॅपरेशन थिएटर (व्ज्) काॅम्प्लेक्स का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर श्री निशांत ने कहा कि बिहार सरकार गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं आमजन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन नई सुविधाओं के शुरू होने से गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार मिलेगा, डायलिसिस सेवाओं का विस्तार होगा तथा अत्याधुनिक आॅपरेशन थिएटर के माध्यम से जटिल सर्जरी की क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के नेतृत्व में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक, सुलभ एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए लगातार नए आयाम जोडे़ जा रहे हैं। एनडीए सरकार का लक्ष्य है कि बिहार के लोगों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं अपने ही राज्य में उपलब्ध हों।
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव



