Trending Newsआस्थागुजरातझारखंडट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशनालंदानौकरीपटनापश्चिम बंगालपश्चिमी चम्पारणपूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़मुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यविचार

संजय सरावगी ने कहा- ‘खेलो इंडिया संवाद’ युवाओं की प्रतिभा को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक मंच

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में खेल शक्ति को विकसित भारत की शक्ति बनाने का संकल्प : संजय सरावगी*

*संजय सरावगी ने कहा- ‘खेलो इंडिया संवाद’ युवाओं की प्रतिभा को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक मंच

*प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में खेल शक्ति को विकसित भारत की शक्ति बनाने का संकल्प : संजय सरावगी*

*संजय सरावगी ने 2036 ओलंपिक के लिए देशव्यापी प्रतिभा खोज अभियान को बताया दूरदर्शी कदम

*संजय सरावगी ने युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने और खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी का किया अभिनंदन

*खेल, फिटनेस और युवा शक्ति को बढ़ावा देने में एनडीए सरकार प्रतिबद्ध: संजय सरावगी*

*पीएम मोदी के खेलो इंडिया संवाद से 10 लाख से अधिक युवा, एथलीट और छात्र जुड़े, किया संवाद

*संजय सरावगी ने पीएम मोदी के खेल संवाद को बताया प्रेरणादायी, युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को किया नमन

पटना, 27 अगस्त। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘खेलो इंडिया डायलॉग–खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ कार्यक्रम में देशभर के युवा खिलाड़ियों को संबोधित किए जाने की सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संवाद देश की युवा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ भारत को खेल महाशक्ति बनाने के संकल्प को मजबूती देने वाला है।

संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने खेल को केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण और युवा शक्ति को राष्ट्र शक्ति से जोड़ने का अभियान बनाया है। ‘खेलो इंडिया’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से गांवों, छोटे शहरों और जिलों से प्रतिभाओं को तलाशकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का काम हो रहा है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देना देश के खेल नायकों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियां आज भी देश के युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा देती हैं।

संजय सरावगी ने 2036 ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए 5 से 15 वर्ष के बच्चों में प्रतिभा खोजने के लिए प्रस्तावित देशव्यापी टैलेंट हंट अभियान को दूरदर्शी पहल बताया। उन्होंने कहा कि कम उम्र में प्रतिभा की पहचान कर बच्चों की क्षमता और उपयुक्तता के अनुसार वैज्ञानिक प्रशिक्षण देने से भारत को भविष्य के लिए विश्वस्तरीय खिलाड़ी तैयार करने में मदद मिलेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आधुनिक खेल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया जा रहा है। खेल विश्वविद्यालयों, प्रशिक्षण केंद्रों, खेल विज्ञान और प्रतिभा विकास पर जोर दिया जा रहा है। पैरा खिलाड़ियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय पैरा एथलीटों ने अपने प्रदर्शन से पूरे देश का गौरव बढ़ाया है।

संजय सरावगी ने कहा कि ‘खेलो इंडिया संवाद’ युवाओं के विचारों और सरकार की नीतियों के बीच प्रभावी सेतु का काम करेगा। युवाओं के सुझावों को खेल व्यवस्था और नीतियों में स्थान देने की पहल स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि “स्क्रीन से ज्यादा खेल केंद्रों की, प्ले स्टेशन से ज्यादा प्ले ग्राउंड की अहमियत है” का प्रधानमंत्री का संदेश स्वस्थ, सक्षम और आत्मविश्वासी भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण है।

इस कार्यक्रम में देशभर से 10 लाख से अधिक युवा, एथलीट और छात्र जुड़े थे।इस संवाद में खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने, 2036 के ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं को तराशने और युवा नेतृत्व पर चर्चा की गई।

उन्होंने बिहार के युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपनी प्रतिभा को निखारकर बिहार तथा देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button