Trending Newsअपराधआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़मुंगेरराजनीतिराज्यरोहतासविचार

सीवान एसपी हटाए गए, रौशन छपरा के नए एसएसपी; बिहार में 18 आईपीएस और डीएसपी का ट्रांसफर

सीवान एसपी हटाए गए, रौशन छपरा के नए एसएसपी; बिहार में 18 आईपीएस और डीएसपी का ट्रांसफर

Aug 18, 2026

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल करते हुए 18 आईपीएस और कई डीएसपी का तबादला कर दिया गया है। सीवान एसपी पूरन झा को हटा दिया गया है। छपरा में रौशन कुमार को नया एसएसपी बनाया गया है। वहीं, रोहतास, भोजपुर, और नालंदा जिले के एसपी भी बदले गए हैं।

Siwan SP puran jha removed Bihar IPS DSP Transfer

पूरन झा को सीवान के एसपी पद से हटाया गया, बिहार में कई आईपीएस और डीएसपी का ट्रांसफर

बिहार में 18 आईपीएस अधिकारियों और कई डीएसपी का तबादला कर दिया गया है। बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल करते हुए गृह विभाग ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी की। सम्राट सरकार ने सीवान के एसपी पूरन कुमार झा को पद से हटा दिया है। उनकी जगह भारत सोनी को सीवान का नया एसपी बनाया गया है। वहीं, रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार को छपरा का नया एसएसपी बनाया गया है। भोजपुर के एसपी मिस्टर राज का रोहतास तबादला कर दिया गया है। भोजपुर और नालंदा जिले में भी नए एसपी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा बिहार पुलिस सेवा के कई डीएसपी भी इधर-उधर किए गए।

छपरा में विनीत गए, रौशन आए

छपरा (सारण) के मौजूदा वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार को आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) में एसपी बनाकर भेजा गया है। विनीत 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी जगह 2019 बैच के आईपीएस रौशन कुमार को छपरा का नया एसएसपी बनाया गया है।

पूरन झा को सीवान एसपी पद से हटाया गया

सीवान जिले के एसपी पूरन कुमार झा को पद से हटाते हुए उन्हें पुलिस मुख्यालय बुला लिया गया है। राज्य सरकार ने फिलहाल उन्हें कोई नई जिम्मेदारी नहीं दी है। दरअसल, पिछले महीने छात्र आंदोलन के दौरान सीवान में पुलिस द्वारा एके 47 से फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था। इस पर विपक्ष द्वारा लगातार सरकार से एसपी पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मौजूदगी में बुधवार को आरजेडी ने लोकभवन मार्च का भी ऐलान किया है। तेजस्वी का आरोप है कि एसपी के कहने पर ही छात्रों पर एके 47 से गोली चलाई गई थी।

 

ये भी पढ़ें:

एसपी की शिकायत लेकर DGP के पास पहुंचे तेजस्वी, AK 47 चलाने वालों पर FIR की मांग

भारत सोनी का नालंदा से सीवान ट्रांसफर

नालंदा के पुलिस अधीक्षक भारत सोनी अब सीवान के नए एसपी होंगे। वह 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

 

राज भोजपुर से रोहतास गए

भोजपुर के एसपी मिस्टर राज का रोहतास ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें रोहतास का नया एसपी बनाया गया है। राज भी 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

 

अवधेश दीक्षित भोजपुर के नए एसपी

इसी बैच के आईपीएस अवदेश दीक्षित को भोजपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उनका बिहार पुलिस मुख्यालय से ट्रांसफर कर दिया गया है। अब तक वह मुख्यालय में एसपी (कार्मिक-1) के पद पर तैनात थे।

 

नालंदा के एसपी अब हृदय कांत होंगे

बिहार सरकार ने आईपीएस हृदय कांत को नालंदा का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। उनका एटीएस से तबादला किया गया है। हृदय कांत 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

ये भी पढ़ें:

मनेश भोजपुर, रिची बेगूसराय, विजय सीवान के नए डीएम; बिहार में 12 IAS का ट्रांसफर

इन आईपीएस अधिकारियों का भी हुआ ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली नई पोस्टिंग

अनिल कुमार – डीआईजी, मद्य निषेध एवं एएनटीएफ

मृत्युंजय कुमार – डीआईजी, नागरिक सुरक्षा

राजीव रंजन 2 – डीआईजी, विशेष निगरानी इकाई

अजय कुमार पांडेय- डीआईजी, वितंतु एवं तकनीकी सेवाएं

आमिर जावेद- डीआईजी, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो

मिथिलेश कुमार – समादेष्टा, बीसैप-9 जमालपुर

सुशील कुमार – डीआईजी, मानवाधिकार (अतिरिक्त प्रभार)

राजेश कुमार – एसपी एएनटीएफ, मद्य निषेध, राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो

मनीष कुमार – एसपी, विशेष निगरानी इकाई

रामानंद कौशल- एसपी, विशेष निगरानी इकाई

गरिमा – एसपी (कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग), सीआईडी

बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों का भी ट्रांसफर

राज्य सरकार ने मंगलवार को बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों का भी तबादला किया है। इनमें कई डीएसपी, वरीय डीएसपी और एसपी शामिल हैं। नीचे बिहार पुलिस सेवा के अफसरों की नई पोस्टिंग की सूची दी जा रही है-

अधिकारी का नाम – नई पोस्टिंग

शिब्बली नोमानी – एसपी, विशेष शाखा

मुकुल कुमार रंजन – एसपी विधि व्यवस्था, पुलिस मुख्यालय

उपेंद्र कुमार यादव – एसपी, मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो

चंद्र भूषण – सीनियर डीएसपी, विशेष अपराध, सीआईडी

सुधीर कुमार – सीनियर डीएसपी, विधि व्यवस्था शाखा, पुलिस मुख्यालय

जाकिर हुसैन – डीएसपी, विशेष निगरानी इकाई

राजन प्रसाद सिंह – डीएसपी, विशेष निगरानी इकाई

अरुण कुमार अकेला – डीएसपी, विशेष निगरानी इकाई

संजीव कुमार – डीएसपी, ईओयू

रमेश कुमार – एसडीपीओ-1, खगड़िया सदर

नीतीश चंद्र धारिया – डीएसपी, साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई

बिहार में जनगणना को लेकर बड़ा आदेश; इन अधिकारियों-कर्मचारियों के ट्रांसफर पर रोक

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं

Bihar Police

लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

बक्सर से भागलपुर तक बनेगा 6 लेन एक्सप्रेसवे, सम्राट कैबिनेट की बैठक में 13 अहम फैसले

Aug 19, 2026

लाइव हिन्दुस्तान, पटना

Savinay Bihar News

बक्सर से भागलपुर तक 336 किलोमीटर लंबे नए ग्रीनफील्ड सिक्सलेन हाईवे प्रोजेक्ट को सम्राट कैबिनेट से मंजूरी दी गई है। बिहार कैबिनेट की बैठक में सिंचाई, भंडारण, रोजगार और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े कुल 13 एजेंडों पर मुहर लगाई गई।

Samrat Choudhary Bihar Cabinet Decision

सम्राट कैबिनेट की बैठक में हुए 13 फैसले (फाइल फोटो)

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार शाम हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में 13 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। बक्सर से भागलपुर तक 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। यह एक्सप्रेसवे भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, गयाजी, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर और बांका जिले से होकर भी गुजरेगा। इसकी लंबाई 336 किलोमीटर होगी। इसे पूरी तरह नई जमीन पर ग्रीनफील्ड तरीके से बनाया जाएगा।

सम्राट कैबिनेट ने इस एक्सप्रेसवे को पीपीपी मॉडल पर बिहार राज्य सड़क विकास निगम (BSRDCL) के माध्यम से विकसित करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी है। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कराने को परामर्शी और परियोजना के क्रियान्वयन के लिए ट्रांजेक्शन एडवाइजर की सेवा लेने को भी स्वीकृति दी गई है।

 

और पढ़ें

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button