Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

आंगनबाड़ी सेवाओं में सुधार और गुणवत्ता वृद्धि पर विशेष जोर – डाॅ0 श्वेता गुप्ता

 

आंगनबाड़ी सेवाओं में सुधार और गुणवत्ता वृद्धि पर विशेष जोर – डाॅ0 श्वेता गुप्ता

25 जून 2026, पटना।

गुरुवार को जद (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार की समाज कल्याण मंत्री डाॅ0 श्वेता गुप्ता ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध एवं त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डाॅ0 श्वेता गुप्ता ने कहा कि विभाग आंगनबाड़ी सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं तथा किशोरियों को पूरक पोषण, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, स्कूल-पूर्व शिक्षा एवं पोषण संबंधी परामर्श जैसी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि इन सेवाओं की पहुंच एवं गुणवत्ता में सुधार के लिए विभाग निरंतर प्रयासरत है तथा जहां कहीं भी कोई कमी सामने आती है, उसे दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

(अशोक कुमार)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button