आस्थाउत्तरप्रदेशट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारशिक्षा

राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में मंडल मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के जयंती पर उनके तैलचित्र पर प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल सहित अन्य नेताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया : 

 

राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में मंडल मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के जयंती पर उनके तैलचित्र पर प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल सहित अन्य नेताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया :

पटना 25 जून, 2026

आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 विश्वनाथ प्रताप सिंह की जयंती प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी की अध्यक्षता में मनायी गई। इस अवसर पर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व0 विश्वनाथ प्रताप सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने ने कहा कि स्व0 वी0 पी0 सिंह एक ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ नेता थे। वे सात दलों को मिलाकर राष्ट्रीय मोर्चा का गठन किया और 2 दिसम्बर 1989 को भारत के आठवें प्रधानमंत्री बने थे। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, केन्दीय वाणिज्य मंत्री तथा केन्द्रीय वित्त मंत्री भी बने थे। उन्होंने पिछड़ो को आरक्षण दिया तथा सामाजिक न्याय की धारा को मजबूत किया। स्व0 वी0 पी0 सिंह जी ने जो मंडल आयोग की सिफारिश लागू की थी उसमें बहुत सारी अनुशंसायें अभी तक लागू नहीं हो सकी है। राष्ट्रीय जनता दल तमाम सिफारिशों को लागू कराने के लिए कृत संकल्पित है और इसके लिए आन्दोलन करेगी। श्री लालू प्रसाद जी ने वी.पी. सिंह के साथ मिलकर सामाजिक न्याय की धारा को मजबूती प्रदान करने के लिए आरक्षण व्यवस्था को लागू किया।

इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय महासचिव श्री बिनु यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह,प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, पूर्व विधायक भाई दिनेश, मुख्यालय प्रभारी मुकुंद सिंह,प्रदेश महासचिव श्री मदन शर्मा, बल्ली यादव, फैयाज आलम कमाल, श्री नंदू यादव, श्री हरेंद्र कुमार कुशवाहा, ई अशोक यादव,श्री निर्भय अंबेडकर, श्री संजय यादव, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता,श्री श्याम नंदन पासवान, श्री राजेश यादव, कुमर राय,डॉ लालदेव प्रसाद यादव,श्री जेम्स यादव, डॉ सत्येंद्र प्रसाद,श्री उपेंद्र चंद्रवंशी, अशोक यादव,श्री गणेश कुमार, मनोज यादव,अमित पटेल, संजय यादव, विमल कुमार राय, श्रीमती रीना चौधरी, राजेश विश्वकर्मा, कुंदन कुमार राय,सहित दर्जनों नेताओं एवं कार्यकर्त्ताओं ने स्व0 वी0 पी0 सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

(एजाज अहमद)

प्रदेश प्रवक्ता

राजद, बिहार।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button