
*कांग्रेस नेता मृणाल अनामय की माता के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने जताया शोक
*पटना. बुधवार, 27 मई, 2026
बिहार कांग्रेस के नेता मृणाल अनामय की माता इंदू सिन्हा का 78 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने शोक जताते हुए कहा कि स्व. सिन्हा धर्मपरायण महिला थी और उनका परिवार कांग्रेस के प्रति समर्पित रहा है। उनके निधन पर उनके पुत्र मृणाल अनामय और पूरे परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने कहा कि मृत आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव , मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन , प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, नदीम अख्तर अंसारी सहित अन्य नेतागण प्रमुख रहें।
डॉ. स्नेहाशीष वर्धन
प्रवक्ता
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी
9973933588



