
*प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ*
*विषय:-सांगठनिक चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक और जिला संयोजकों की बैठक संपन्न।*
दिनांक-25/04/2026
स्थान -डेस्टिनी होटल, पाटलिपुत्रा, पटना।
आज पाटलिपुत्रा स्थित होटल डेस्टिनी मे पार्टी के सांगठनिक चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों और जिला संयोजकों की बैठक आयोजित हुई जिसमे पार्टी के संगठन के चुनाव की प्रक्रिया की विस्तार से चर्चा हुई। सभी पर्यवेक्षकों कों चुनाव सम्बंधित सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। 26 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक सभी पर्यवेक्षक अपने आवंटित जिला मे प्रवास कर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव कराएँगे। 15 मई से 26 मई तक प्रखंड अध्यक्ष और 26 मई से 06 जून तक जिला अध्यक्ष का चुनाव संपन्न होगा। 07 जून को पटना मे प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा और 14 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री उपेंद्र कुशवाहा ने सभी का मार्गदर्शन किया। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक श्री आलोक कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल ने किया। इस मौके पर पूर्व पंचायती राज मंत्री श्री दीपक प्रकाश,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष(संगठन)श्री मदन चौधरी, प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्रवंशी, सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता फज़ल इमाम मलिक, प्रदेश प्रवक्ता ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू, सुशील सिंह, रजनीश कुमार, अंजलि कुशवाहा सहित सैंकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
उक्त आशय की जानकारी प्रदेश प्रवक्ता सिम्मी कुमारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।


