Trending Newsअपराधआस्थाझारखंडट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशधर्मपटनापश्चिम बंगालपश्चिमी चम्पारणपूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

नीतीश कुमार 20 सालों में बिहार को दिग्भ्रमित किया, सीएम सम्राट 20 दिन में ही दिग्भ्रमित करने लगे: राजेश राठौड़

 

*नीतीश कुमार 20 सालों में बिहार को दिग्भ्रमित किया, सीएम सम्राट 20 दिन में ही दिग्भ्रमित करने लगे: राजेश राठौड़

*सेटेलाइट शहरों की घोषणा पर सीएम सम्राट चौधरी पर भड़के राजेश राठौड़, कहा बिहार को ठगना बंद करें

*पटना. शुक्रवार, 24 अप्रैल, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पटना सहित 11 सेटेलाइट शहरों के निर्माण की बात पर बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि नीतीश कुमार 20 सालों में बिहार को दिग्भ्रमित किया तो वहीं सम्राट चौधरी 20 दिन में ही राज्य को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 वर्षों में बिहार के निवासियों के आंखों में धूल झोंकने का काम किया और वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 20 दिन भी पदभार ग्रहण किए हुए नहीं हुआ और बिहारियों को झूठे सपने बेचकर ठगने का प्रयास करने लगे। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के इर्द गिर्द रहने वाले अधिकारियों को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वें वर्तमान मुख्यमंत्री को बरगला रहे हैं और उन्हें झूठे सपने दिखा रहे हैं जैसे नीतीश सरकार में उन्होंने राज्य को धोखे में रखा

बिहार कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि बिहार पहले से कर्ज में डूबा है और 12 हजार करोड़ का नया कर्ज मांगा है। राज्य के सेवानिवृत्त कर्मियों को समय पर पेंशन नहीं मिल पा रहा है, छात्रों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की राशि नहीं मिल पा रही है और ट्रेज़री में पैसे की निकासी पर रोक है। ऐसे में 11 सेटेलाइट शहरों के निर्माण में प्रत्येक शहरों में नए सेटेलाइट टाउन बनाने के लिए कितनी राशि आवंटित हो रही है और पैसे कहां से लाएं जा रहे हैं इसकी भी स्पष्ट जानकारी राज्य की जनता को देनी चाहिए। साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राज्य की राजधानी पटना में यदि बिल्डर्स ध्यान न दें तो अपार्टमेंट तक पहुंच पथ और शहर की गली का विकास भी यह सरकार कराने में असक्षम है। इसलिए सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर बिहार को छलना मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बंद करना चाहिए क्योंकि यह अधिकारी उन्हें खाली खजाने के साथ सपनों का सौदागर बना देंगे। राज्य में पैसे की भारी कमी है और राज्य के मुख्यमंत्री जब झूठ का सहारा लेकर रोज नए घोषणाओं का अंबार देंगे तो सजग विपक्ष के नारे हम उनकी झूठ का ढोल जनता के सामने बजाते रहेंगे।

डॉ. स्नेहाशीष वर्धन

प्रवक्ता

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button