
विषय:- बाबू जगजीवन राम जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
दिनांक:- 06 जुलाई 2026
स्थान:- पार्टी कैम्प कार्यालय पटना
भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगजीवन राम जी की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्री श्री दीपक प्रकाश जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता बसंत पटेल चौधरी, अनुसूचित जाती के प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक राम, पटना महानगर अध्यक्ष खुर्शीद अहमद, डॉ० विरेन्द्र दांगी, डॉ० रवीन्द्र सिंह, शक्ति चन्द्रवंशी, रंधीर सिंह, स्मिता रानी तथा कार्यालय सचिव अशोक कुशवाहा सहीत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे । यह जानकारी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता श्री सुशील कुमार सिंह द्वारा प्रदान की गई। बाबू जगजीवन राम जी के सामाजिक न्याय, समानता और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने बाबू जगजीवन राम जी के आदर्शों पर चलकर समाज एवं राष्ट्र की सेवा करने का संकल्प लिया।
प्रदेश प्रवक्ता
सुशील कुमार सिंह



