Trending Newsबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

ऐतिहासिक होगी 8 जून को मुजफ्फरपुर में आयोजित रालोमो का संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली

ऐतिहासिक होगी 8 जून को मुजफ्फरपुर में आयोजित रालोमो का संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली:

रामपुकार

पटना: 5 जून 2025,

राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार प्रदेश द्वारा आयोजित “”संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली”” मुजफ्फरपुर के क्लब मैदान में ऐतिहासिक होगी, जिसमें 13 जिले के पच्चीस हजार से ज्यादा पार्टी कार्यकर्ता व नेतागण शामिल होंगे। इस महारैली का उद्घाटन राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमों, भारत सरकार के पूर्व मंत्री व माननीय सांसद श्री उपेंद्र कुशवाहा करेंगे। इस महारैली में पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी,प्रदेश के पदाधिकारी समेत उत्तर बिहार के तेरह जिलों से बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे।

उक्त आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर देते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बताया कि यह महारैली ऐतिहासिक जिसमें पचास वर्षों से बिहार समेत उत्तर भारत के राज्यों में परिसीमन सुधार का अवसर नहीं मिलने से आम जनता भी जागरूक होकर अपने हक की बात कर रहे है और राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमों श्री उपेंद्र कुशवाहा जी के इस अभियान में मजबूती से साथ दे रहे है।

सारण,तिरहुत एवं दरभंगा प्रमंडल के राष्ट्रीय लोक मोर्चा के साथियों ने 8 जून को मुजफ्फरपुर क्लब मैदान में आयोजित “”संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली”” में शामिल होकर आगामी 2026 में होने वाली परिसीमन सुधार की मांग के लिए पुरजोर साथ अपने नेता श्री उपेंद्र कुशवाहा को देंगे।

कार्यक्रम की तैयारी हेतु जिलावार जिला प्रभारी मनोनीत किए गए है जिसमें सभी जिलाप्रभारी अपने अपने प्रभार वाले जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से संपर्क कर महारैली को ऐतिहासिक बनाने हेतु

अपील कर रहे हैं @ राम पुकार सिन्हा प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार 9934419736/ 9304444676

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button