Trending Newsअपराधआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

एनडीए सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाते हुए एनडीए प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाना है – उमेश सिंह कुशवाहा

मायावी लोग बांकीपुर में जाति, धर्म और मजहब के नाम पर समाज में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं - ललन कुमार सर्राफ

एनडीए सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाते हुए एनडीए प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाना है – उमेश सिंह कुशवाहा

मायावी लोग बांकीपुर में जाति, धर्म और मजहब के नाम पर समाज में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं – ललन कुमार सर्राफ

प्रत्येक मतदाता तक एनडीए के विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाना है – विशाल कुमार

पटना, 19 जुलाई 2026

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के निमित्त रविवार को जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय में पटना महानगर व्यवसायिक प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनसंपर्क अभियान, एनडीए के घटक दलों के बीच आपसी समन्वय तथा चुनावी तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से जद(यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा एवं विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के माननीय उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह मा0 विधायक श्री विशाल शाह ने की, जबकि संचालन श्री अरविंद कुमार निराला ने किया।

अपने संबोधन में श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि व्यवसायिक समाज समाज को दिशा देने वाला वर्ग है, जो अपने प्रतिष्ठानों एवं कार्यस्थलों पर रहकर भी चुनावी माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि माननीय श्री नीतीश कुमार ने बीते 20 वर्षों में बिहार में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में जो बेमिसाल कार्य किए हैं, उन्हें बांकीपुर के प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाने का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाते हुए एनडीए प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा को भारी मतों से विजयी बनाना

श्री कुशवाहा ने कहा कि एनडीए ने एक साधारण कार्यकर्ता को विधानसभा का उम्मीदवार बनाकर कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि एनडीए का वैचारिक और व्यवहारिक गठबंधन अत्यंत मजबूत है। इसी का परिणाम है कि पिछले विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 202 सीटों पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि चुनाव के समय कई बहरूपिए भ्रम फैलाने का प्रयास करते हैं, ऐसी ताकतों के मंसूबों को किसी भी सूरत में सफल नहीं होने देना है।

श्री ललन कुमार सर्राफ ने कहा कि कुछ मायावी लोग बांकीपुर में जाति, धर्म और मजहब के नाम पर समाज में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे तत्वों से सचेत रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर के लिए यह गर्व की बात है कि वहां के चुने हुए जनप्रतिनिधि को भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया और अब एक मंडल अध्यक्ष जैसे साधारण कार्यकर्ता को विधानसभा का उम्मीदवार बनाया है। यह एनडीए की कार्यकर्ता-आधारित राजनीति का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हम सभी को संकल्प लेना है कि एनडीए सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाकर श्री नीरज कुमार सिन्हा को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएंगे

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक श्री विशाल शाह ने कहा कि प्रत्येक वार्ड स्तर पर सघन जनसंपर्क अभियान चलाना है तथा प्रत्येक मतदाता तक एनडीए के विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाना है

बैठक में मुख्य रूप से श्री धनजी प्रसाद, मुख्यालय प्रभारी श्री शंभू कुशवाहा, श्री सुमित कुमार सिंह, श्री अरुण वर्मा, श्री अरविन्द कुमार निराला, व्यवसायिक प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष श्रीमती बेबी मंडल, श्रीमती कोमल वर्णवाल, श्रीमती नीतू वर्णवाल, श्री शिवकुमार गुप्ता, श्री उमेश चैरसिया, श्री सतीश गुप्ता, श्री अनंत गुप्ता, डाॅ0 आनंद कुमार, (अधिवक्ता), श्री राजेश गुप्ता, श्री राहुल खंडेलवाल, श्री रितेश कुमार रस्तोगी, श्री सुजीत पाठक सहित बड़ी संख्या में व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, सेक्टर अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button