बांकीपुर उपचुनाव को लेकर एनडीए की बैठक, बूथ स्तर तक जनसंपर्क तेज करने की बनी रणनीति
कार्यकर्ताओं के उत्साह से तय होगी एनडीए की जीत, जन-जन तक पहुंचेगा विकास का संदेश *कार्यकर्ताओं के उत्साह से ऐतिहासिक जीत का लक्ष्य होगा हासिल : राजेश कुमार वर्मा


*बांकीपुर उपचुनाव को लेकर एनडीए की बैठक, बूथ स्तर तक जनसंपर्क तेज करने की बनी रणनीति
*कार्यकर्ताओं के उत्साह से तय होगी एनडीए की जीत, जन-जन तक पहुंचेगा विकास का संदेश
*कार्यकर्ताओं के उत्साह से ऐतिहासिक जीत का लक्ष्य होगा हासिल : राजेश कुमार वर्मा
पटना, 19 जुलाई। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को और धार देने के उद्देश्य से रविवार को ठाकुर प्रसाद कम्यूनिटी हॉल में एनडीए के घटक दलों के प्रमुख नेताओं एवं सभी वार्डों के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता और 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्य राजेश कुमार वर्मा विशेष रूप से शामिल हुए।
बैठक में आगामी चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा सभी घटक दलों के बीच बेहतर समन्वय के साथ चुनावी गतिविधियों को गति देने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
नेताओं ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक मतदाता तक पहुंचकर केंद्र और बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि एनडीए का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं का उत्साह, समर्पण और संगठन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता यह विश्वास दिलाती है कि विकास, सुशासन का संदेश बांकीपुर विधानसभा के प्रत्येक घर तक पहुंचेगा।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी ऊर्जा और एकजुटता के साथ चुनाव अभियान को सफल बनाने तथा एनडीए प्रत्याशी की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।



