केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में एक कार्यक्रम के दौरान राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा।
लोकेशन…. बेगूसराय
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में एक कार्यक्रम के दौरान राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि लालू यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए मगरमच्छ की तरह मुंह बाए खड़े हैं। गिरिराज सिंह ने लोगों से महादेव की कसम खिलाई कि वे एनडीए के उम्मीदवार राजकुमार सिंह को वोट दें और बिहार को बंगाल नहीं बनने दें। उन्होंने तुष्टिकरण की राजनीति को लेकर भी लालू यादव पर हमला बोला।
गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि अगर लोग एनडीए को वोट नहीं देते हैं, तो मगरमच्छ की तरह मुंह बाए खड़े लालू यादव अपने बेटे को राजगद्दी दिलाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों के नाम पर वोट दें और बिहार को आगे बढ़ाएं। इस बयान के जरिए गिरिराज सिंह ने लालू यादव और उनकी पार्टी पर करारा हमला किया है। ².