खेलट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्यविचारशिक्षा

बिहार के युवा प्रतिभावान क्रिकेटरों को मिलेगा नया मुकाम।

बिहार के युवा प्रतिभावान क्रिकेटरों को मिलेगा नया मुकाम।

बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग (STCL) यह लीग ना सिर्फ खिलाड़ियों को नई पहचान देगा बल्कि खिलाड़ियों के आर्थिक बोझ को भी कम करेगा। एसटीसीएल के चेयरमैन राजेश झा ने इस लीग की कई विशेषताएँ के बारे में बताया जो इस प्रकार है:-

*सेलेक्शन ट्रायल रजिस्ट्रेशन फ्री*

इस लीग में छुपे हुए प्रतिभा को एक बड़ा मंच देने के लिए राज्य भर के खिलाड़ियों के लिए सिलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया गया है। यह ट्रायल 2 एवं 3 सितंबर 2026 को जगजीवन राम रेलवे क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा।

**सेटेलाइट टीवी चैनलों एवं डिजिटल प्लेटफार्म पर होंगे लाइव ब्रॉडकास्ट। **

एसटीसीएल के वाईस चेयरमैन रवि चिकारा ने बताया कि इस लीग में ट्रायल के माध्यम से कुल 8 टीमें भाग लेगी। सभी टीमों को 3-3 लीग मैच खेलने का अवसर मिलेगा। सभी मैच का लाइव टेलीकास्ट टीवी के माध्यम से दिखाए जाएँगे। लाइव टेलीकास्ट के लिए सोनी Liv एवं डीडी स्पोर्ट्स से बातचीत जारी है।

*चयनित खिलाड़ियों का सारा खर्च उठाएगी लीग*

एसटीसीएल के डायरेक्टर मुकेश सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि यह लीग मिराज इंटरनेशनल स्टेडियम उदयपुर में खेला जाएगा। इस लीग के लिए चयनित सभी खिलाड़ियों को उनके घर से स्टेडियम तक का एसी ट्रेन से ले जाना तथा घर वापिस पहुँचने का सारा इंतज़ाम एसटीसीएल करेगा तथा उदयपुर में इनके ठहरने एवं खाने का उत्तम व्यवस्था एसटीसीएल करेगा।

*खिलाड़ियों को मिलेंगे आर्थिक सहयोग*

इस लीग के लिए सभी चयनित खिलाड़ियों को 25000/- नकद मैच फीस के रूप में दिया जाएगा। सभी मेन ऑफ दि खिलाड़ियों को 21000/- बेस्ट बैटर एवं बेस्ट बॉलर को भी 21000/- तथा प्लेयर ऑफ दि सिरीज़ को 51000/- का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। विजेता टीम को 15 लाख तथा उप विजेता टीम को 10 लाख का राशि प्रदान किया जाएगा।

इस लीग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहुचाने का लक्ष्य है। इस लीग के समर्थन में चेतन शर्मा, अशोक मल्होत्रा, मदन लाल, सबा करीम समेत कई खिलाड़ी आगे आए हैं।

दिल्ली में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इस लीग के लीग कमिश्नर चेतन शर्मा ने पत्रकारो को संबोधित करते हुए कहा कि इस लीग से नवोदित खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा।इसी क्रम में पत्रकारो से बातचीत करते हुए पूर्व क्रिकेटर अशोक मल्होत्रा ने कहा कि यह लीग नवोदित चयनित प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए आर्थिक मदद भी देगी। एसटीसीएल के पदाधिकारी गणेश दत्त ने जानकारी देते हुए कहा कि यह मंच उन प्रतिभावान क्रिकेटरों के लिए मील का पत्थर साबित होगा जो एक बेहतर मंच की तलाश में है। निबंधन करने के लिए www.stclsport.com पर विजिट करें।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button