
9⁰
आज पटना स्थित माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के आवास पर उनके नेतृत्व में 182-बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के निमित्त बांकीपुर विधानसभा के मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रमुखों, उपप्रमुखों, बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी ने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के साथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जनसंपर्क अभियान, बूथ सशक्तिकरण एवं चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा जी को ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए प्रत्येक बूथ पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने तथा पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया
बैठक में संगठन महामंत्री श्री भीखू भाई दलसानिया जी, माननीय राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री श्री दिलीप जायसवाल जी, पटना महानगर जिला अध्यक्ष श्री रूप नारायण मेहता जी, विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक श्री संजीव चौरसिया जी, श्री रत्नेश कुशवाहा जी, श्री संजय कुमार गुप्ता जी, श्री जीवेश मिश्रा जी, श्री कृष्ण कुमार मंटू जी, श्री मनोज शर्मा जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



