Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

बिहार सरकार से रोहतास जिला के करवंदिया में स्थित हजरत झूलनशाह रहमतुल्लाह अलैह के मजार एवं कब्रिस्तान की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराये की मांग की है: एजाज अहमद

प्रकाशनार्थ /प्रसारनार्थ

बिहार सरकार से रोहतास जिला के करवंदिया में स्थित हजरत झूलनशाह रहमतुल्लाह अलैह के मजार एवं कब्रिस्तान की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराये की मांग की है: एजाज अहमद

पटना 16 मई 2026 :

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान और अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष गुलाम रसूल बलियावी से रोहतास जिला के ग्राम अमरी ,थाना करवंदिया के मो शमसुल हक अंसारी एवं उनके परिवार के सदस्यों को न्याय दिलाने और मजार तथा कब्रिस्तान की जमीन को शरारती तत्वों से मुक्त कराए जाने की मांग की है। इन्होंने कहा कि इस संबंध में इनके द्वारा अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष से मिलकर और पत्राचार करके न्याय दिलाने की गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक इस दिशा में सरकार के स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ज्ञात होगी हजरत झूलन शाह रहमतुल्लाह अलैह के मजार एवं कब्रिस्तान पर नाजायज कब्जे के खिलाफ इनके द्वारा हर जगह न्याय की गुहार लगाई जा रही है और मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। लेकिन अब तक न्याय नहीं मिला है,उल्टे इनको संजय नटराज और अन्य के द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज करवा कर फंसाए जाने के की बात की जा रही है। और इनके परिवार को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।

इस संबंध मे मो शमसुल हक अंसारी, प्रदेश सचिव राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के द्वारा ग्रामीणो के साथ मिलकर 12.4.2025 को करवंदिया थाना अध्यक्ष से मिलकर मौखिक रूप से और आवेदन देकर यह मांग की गई है कि उक्त जमीन पर जो संजय नटराजन द्वारा कब्जा किया जा रहा है उसे मुक्त कराया जाए ,लेकिन इस दिशा में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में अंचलाधिकारी सासाराम के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि ये भूमि मजार और कब्रिस्तान का है इस पर से नाजायज कब्जा को हटाने का आदेश भी दिया गया था ,लेकिन इसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई बल्कि उल्टे समसुल हक अंसारी एवं उनके पुत्र को ही झूठा मुकदमा दर्ज करवरकर फंसाया जा रहा है ,ताकि इस मुकदमे की वह आगे पैरवी ना कर सके। और न्यायालय जाने से रोकने के लिए गंभीर परिणाम की चेतावनी भी दी जा रही है । राज्य सरकार को अविलंब इस दिशा में कार्रवाई करनी चाहिए,ताकि मजार और कब्रिस्तान की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा सके।

(एजाज अहमद)

प्रदेश प्रवक्ता ,

राष्ट्रीय जनता दल ,बिहार

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button