अपराधट्रेंडिंगदिल्लीदेशनवादानालंदानौकरीपटनापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़मुजफ्फरपुरराजस्थानराज्यरोहतासविचारसमस्तीपुरसिवानसीतामढ़ीसुपौल

कुंदन कृष्णन जैसे कर्तव्यनिष्ठ और कर्मठ पुलिस अधिकारी की छवि धूमिल करने की साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जांच में सहयोग करना चाहिए, ताकि दूध का दुध साबित हुआ तो दण्डित होना होगा l

कुंदन कृष्णन जैसे कर्तव्यनिष्ठ और कर्मठ पुलिस अधिकारी की छवि धूमिल करने की साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी श्री कुंदन कृष्णन ने अपने पूरे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और अपराध नियंत्रण के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। बिहार में अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो या केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन, उन्होंने हर भूमिका में अपनी प्रशासनिक क्षमता और कार्यकुशलता साबित की है।

ऐसे अधिकारी के विरुद्ध जानबूझकर मनगढ़ंत, बेबुनियाद और अनर्गल आरोप लगाकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने का प्रयास बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। राजनीतिक द्वेष और ओछी मानसिकता से प्रेरित होकर किसी अधिकारी की छवि बिगाड़ना न केवल व्यक्तिगत प्रतिष्ठा पर हमला है, बल्कि बिहार की प्रशासनिक साख को भी बदनाम करने की कोशिश यह विपक्ष की सोची समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है। बिहार को बदनाम करने की यह राजनीति अब नहीं चलेगी। जिन लोगों को बिहार की उपलब्धियों और यहां के कर्मठ अधिकारियों से परेशानी है, उन्हें समझ लेना चाहिए कि बिहार की जनता सब देख रही है। वह झूठ, दुष्प्रचार और चरित्रहनन की राजनीति का जवाब अपने विवेक से बिहार जनता देती रही है और आगे भी देगी।

आरोप लगाने वालों को यदि कोई तथ्य या प्रमाण है तो उसे सक्षम मंच पर प्रस्तुत करना चाहिए, न कि बेबुनियाद आरोपों के सहारे किसी की छवि खराब करने का अभियान चलाना चाहिए, यह घबराहट में सरकार के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए किया जा रहा है।

बिहार की अस्मिता, प्रतिष्ठा और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी, मुंहतोड़ जबाब देगी।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button