Trending Newsअपराधऔरंगाबादकटिहारकिशनगंजकैमूरखगड़ियागयागोपालगंजजमुईजहानाबादट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशनवादानालंदानौकरीपटनापश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमधुबनीमधेपुरामुंगेरमुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यरोहतासलखीसरायविचारवैशालीशिवहरशेखपुरासमस्तीपुरसहरसासारणसिवानसीतामढ़ीसुपौल

अग्निवीरों को दो वर्ष का अतिरिक्त सेवा विस्तार युवाओं के भविष्य और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता का प्रमाण : संजय सरावगी

संजय स्रावगी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया

 

अग्निवीरों को दो वर्ष का अतिरिक्त सेवा विस्तार युवाओं के भविष्य और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता का प्रमाण : संजय सरावगी

*संजय स्रावगी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया

पटना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी ने अग्निवीरों को दो वर्ष का अतिरिक्त सेवा विस्तार दिए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

श्री सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का यह निर्णय देश के युवाओं के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे अग्निवीरों को अपने कौशल, अनुशासन और सैन्य अनुभव को आगे बढ़ाने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा। यह निर्णय युवाओं के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ राष्ट्र की सेवा के प्रति उनके समर्पण को भी नई मजबूती प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हमेशा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, उनके सम्मान और राष्ट्र की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रही है। अग्निवीरों के हित में लिया गया यह निर्णय इसी संवेदनशीलता और दूरदर्शी नेतृत्व का परिचायक है।

श्री सरावगी ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों और अग्निवीरों का सम्मान तथा उनके भविष्य की चिंता करना सरकार की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री जी ने एक बार फिर अपने निर्णय से यह साबित किया है कि केंद्र सरकार देश के युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का बिहार की जनता और युवाओं की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं अभिनंदन किया।

3/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button