DharmTrending Newsअररियाआस्थाउत्तरप्रदेशउत्तराखंडऔरंगाबादकटिहारकिशनगंजकैमूरखगड़ियाखेलगयागुजरातगोपालगंजचंडीगढ़छत्तीसगढ़जमुईजहानाबादज्योतिषझारखंडट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशधर्मनवादानालंदानौकरीपंजाबपटनापश्चिम बंगालपश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमधुबनीमधेपुरामध्यप्रदेशमनोरंजनमहाराष्ट्रमुंगेरमुजफ्फरपुरमौसमराजनीतिराजस्थानराज्यरोहतासलखीसरायविचारवैशालीशिक्षाशिवहरशेखपुरासमस्तीपुरसहरसासारणसिवानसीतामढ़ीसुपौलस्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने घोषित की नई प्रदेश टीम

‎*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने घोषित की नई प्रदेश टीम

‎*सामाजिक समरसता, संगठन विस्तार और क्षेत्रीय संतुलन का दिखा व्यापक समावेश: दानिश इकबाल

‎*बिहार भाजपा की नई कमिटी में सामाजिक संतुलन और संगठन का समन्वय: दानिश इकबाल

‎*पिछड़ा, अतिपिछड़ा और दलित समाज को भाजपा टीम में व्यापक प्रतिनिधित्व: दानिश इकबाल

‎*जमीनी कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान, भाजपा ने जारी की नई प्रदेश टीम: दानिश इकबाल

‎*तेरहों संगठनात्मक क्षेत्रों को मिला प्रतिनिधित्व: दानिश इकबाल

‎पटना, 29 मई। भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी द्वारा आज प्रदेश पदाधिकारियों एवं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की नई सूची जारी की गई। प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा कि यह नई टीम संगठन की मूल विचारधारा, सामाजिक समरसता और जमीनी कार्यकर्ताओं के सम्मान का सशक्त उदाहरण है।

‎पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश के उपरांत इस नई प्रदेश टीम की घोषणा की गई है।

‎प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा कि नई टीम में अनुभवी, संघर्षशील एवं संगठननिष्ठ कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, पवन जायसवाल और प्रणव यादव सहित कुल 14 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही सातों प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। भाजपा युवा मोर्चा की जिम्मेदारी जितेंद्र सिंह को सौंपी गई है, जबकि महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष विधायक निशा सिंह को बनाया गया है। कमिटी में धनराज शर्मा, प्रीति शेखर, सरोज रंजन पटेल, नितिन अभिषेक और राजेश झा उर्फ राजू झा को महामंत्री बनाया गया है।

‎मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा कि यह टीम बिहार भाजपा की सामाजिक प्रतिबद्धता और सर्वस्पर्शी संगठनात्मक सोच को दर्शाती है। नई कमिटी में 17 सदस्यों को पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा समाज से शामिल किया गया है, जिससे पार्टी की सामाजिक न्याय और सहभागिता की नीति को मजबूती मिली है। इसके अतिरिक्त चार सदस्य दलित समाज से लिए गए हैं, जिनमें पासी, रविदास, पासवान एवं धोबी समाज का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। कमिटी में नौ महिलाओं को भी स्थान दिया गया है।

‎उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे बिहार को तेरह संगठनात्मक क्षेत्रों में विभाजित किया है और नई मूल समिति में सभी तेरह क्षेत्रों से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। इससे संगठन को और अधिक मजबूत आधार मिलेगा तथा प्रदेश के हर क्षेत्र की भागीदारी सुनिश्चित होगी।

‎दानिश इकबाल ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में भाजपा की नई टीम आगामी सभी राजनीतिक एवं संगठनात्मक अभियानों में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से करेगी।

1/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button