
32वीं जूनियर अंतर जिला बिहार बेसबॉल चैंपियनशिप 18 से 20 जून सारण (सोनपुर)में।
पटना 7 जून- बेसबॉल संघ बिहार की आज बैठक में ये निर्णय हुआ की बेसबॉल संघ बिहार के तत्वावधान में 32वीं जूनियर अंतर जिला बिहार बेसबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 18, 19 एवं 20 जून को सारण (सोनपुर) के डाक बंगला मैदान में किया जाएगा प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित होगी, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों की जूनियर बेसबॉल टीमें हिस्सा लेंगी।
बिहार बेसबॉल संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन की जिम्मेदारी सहायक सचिव व राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रमोद कुमार एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रूपक कुमार को सौंपी है वहीं पूरे आयोजन के संयोजक मोनू कुमार मोबाइल नंबर-8579-850261एवं संजीत कुमार-95704 51210 होंगे।
बिहार बेसबॉल संघ की सचिव मधु शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जा रही है। सभी खिलाड़ियों को आधार कार्ड एवं आयु प्रमाण पत्र (Age Proof) के साथ भाग लेना अनिवार्य होगा। प्रत्येक जिला टीम से अधिकतम 16 खिलाड़ियों का ही निबंधन (रजिस्ट्रेशन) किया जाएगा टीमों का निबंधन 16 जून तक ही स्वीकार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में बिहार के कई जिलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे खिलाड़ियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं तथा प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में काफी उत्साह है।



