आस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनापश्चिम बंगालप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारशिक्षा

भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती*

राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए डॉ. मुखर्जी का योगदान सदैव प्रेरणादायी : संजय सरावगी*

*भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती*

*राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए डॉ. मुखर्जी का योगदान सदैव प्रेरणादायी : संजय सरावगी*

*’एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे’ का संकल्प आज भी प्रासंगिक : संजय सरावगी

*’एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को डॉ. मुखर्जी का विचार देता है नई ऊर्जा : संजय सरावगी

*भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया राष्ट्रनायक को नमन*

पटना, 6 जुलाई। भाजपा, बिहार प्रदेश कार्यालय में आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, महान शिक्षाविद् एवं भारत की अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने डॉ. मुखर्जी के स्मृतिचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सहित प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्रनिर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन राष्ट्रहित, राष्ट्रीय स्वाभिमान और जनसेवा का अद्भुत उदाहरण है, जो आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि “एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे” का डॉ. मुखर्जी का अडिग संकल्प राष्ट्रीय एकता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक था। उन्होंने देश की अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, जिसे राष्ट्र सदैव कृतज्ञता के साथ याद रखेगा।

संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनका दूरदर्शी चिंतन और ‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’ का सिद्धांत आज ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को निरंतर शक्ति और दिशा प्रदान कर रहा है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button