आस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

नीतीश कुमार का दूरदर्शी निर्णय लाखों के लिए बना सहारा – पूजा पैट्रिक

 

नीतीश कुमार का दूरदर्शी निर्णय लाखों के लिए बना सहारा – पूजा पैट्रिक

11 जुलाई 2026, पटना।

जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पूजा पैट्रिक ने जारी बयान में कहा कि माननीय श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पूर्व सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह करने का ऐतिहासिक निर्णय आज लाखों गरीब, बुजुर्ग, दिव्यांग और विधवा लाभुकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान का मजबूत आधार बन चुका है

उन्होंने कहा कि माननीय श्री नीतीश कुमार ने केवल पेंशन राशि में अभूतपूर्व वृद्धि ही नहीं की, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि प्रत्येक माह की तय तारीख को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि सीधे लाभुकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से पहुंचे। यह निर्णय सरकार की जवाबदेही, पारदर्शिता और संवेदनशील प्रशासन का सशक्त उदाहरण है।

माननीय श्री नीतीश कुमार के इसी निर्णय और संकल्प के अनुरूप वर्तमान एनडीए सरकार ने 97 लाख 84 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 1423.94 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित करने का काम किया है। यह दर्शाता है कि गरीबों और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए लिया गया हर निर्णय केवल घोषणा तक सीमित नहीं रहता, बल्कि समयबद्ध तरीके से धरातल पर लागू भी किया जाता है

उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना आज समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के लिए स्वावलंबन का मजबूत आधार बन चुकी है। हर महीने मिलने वाली यह राशि लाखों परिवारों को आर्थिक सुरक्षा का एहसास कराती है और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करती है।

माननीय श्री नीतीश कुमार की राजनीति का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और सामाजिक न्याय का लाभ पहुंचाना रहा है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन में ऐतिहासिक वृद्धि और समय पर भुगतान की व्यवस्था इसी सोच का परिणाम है। आज बिहार में सुशासन के साथ-साथ संवेदनशील शासन की जो पहचान बनी है, उसमें इस तरह के जनकल्याणकारी निर्णयों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button