Trending Newsअपराधआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

भाजपा और प्रशांत किशोर में क्या संबंध रहे है इस बात को नीतीश कुमार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया की दोनों में अन्योनश्रय संबंध है : एजाज अहमद

 

भाजपा और प्रशांत किशोर में क्या संबंध रहे है इस बात को नीतीश कुमार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया की दोनों में अन्योनश्रय संबंध है : एजाज अहमद

पटना 31 जुलाई 2026

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने भाजपा और प्रशांत किशोर पांडेय के बीच किस तरह का संबंध रहा है उसके संबंध में बताते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि जनता दल यू में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर पांडेय को अमित शाह के कहने पर बनाया था। और 2025 के चुनाव में भाजपा ने प्रोक्सी विपक्ष के तौर पर जन सुराज पार्टी को चुनाव मैदान में उतरने के लिए प्रेरित किया, लेकिन चुनाव परिणाम के बाद भाजपा और पीके के बीच अंदर खाने जो समझौता था वह उजागर हो गया। अब उससे उबरने के लिए ही बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर पांडेय स्वयं प्रत्याशी हुए लेकिन बिहार की जनता ने जिस तरह से लालू जी के विचार और तेजस्वी जी के कार्यों को समर्थन और विश्वास दिया उसके बाद फिर से भाजपा अनर्गल प्रलाप कर रही है जबकि सच तो यह है कि भाजपा और प्रशांत किशोर में हमेशा एक दूसरे को राजनीतिक लाभ पहुंचाने की रणनीति के तहत बिहार में राजनीति की जा रही है। जब इन संबंधों का पोल खुल गया तो अब भाजपा अनर्गल प्रलाप कर जनता के बीच अपना इमेज बनाए रखना चाहती है, लेकिन बिहार की जनता पूरी तरह समझदार है और इन दोनों के राजनीतिक खेल को अच्छी तरह समझ चुकी है।

(एजाज अहमद)

प्रदेश प्रवक्ता ,

राष्ट्रीय जनता दल, बिहार

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button