Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

सदस्यता ग्रहण उपरांत मा0 नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक सुनीता सिंह चैहान एवं पूर्व प्रदेश महासचिव राणा रणधीर सिंह

 

सदस्यता ग्रहण उपरांत मा0 नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक सुनीता सिंह चैहान एवं पूर्व प्रदेश महासचिव राणा रणधीर सिंह

पटना, 01 अगस्त 2026

पार्टी के सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत बेलसंड विधानसभा के पूर्व विधायक श्रीमती सुनीता सिंह चैहान एवं पूर्व प्रदेश महासचिव श्री राणा रंधीर सिंह चैहान ने मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सदस्य श्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस अवसर पर श्री नीतीश कुमार ने उन्हें जनसेवा, संगठन की मजबूती तथा पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संदेश दिया। दोनों नेताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनता की सेवा के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर पार्टी के मा0 राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य श्री संजय कुमार झा, मा0 उप-मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चैधरी, मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार विधान परिषद् में सत्तारूढ़ दल के माननीय उप-नेता सह पार्टी कोषाध्यक्ष श्री ललन कुमार सर्राफ, पूर्व विधायक श्रीमती सुनीता सिंह चैहान, पूर्व प्रदेश महासचिव श्री राणा रंधीर सिंह एवं पूर्व प्रदेश महासचिव श्री लोक प्रकाश सिंह उपस्थित रहें।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button